लालकुआं: यहां नवजात शिशु का शव मिलने से मचा हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
लालकुआं। हल्दूचौड़ पुलिस चौकी क्षेत्र अंतर्गत सिंचाई नहर में एक नवजात के शव पड़े होने की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने नवजात के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
बताया जा रहा है कि रविवार सुबह मोटाहल्दू स्थित दुर्गा भगवानपुर गांव में खेत में सिंचाई करते समय नहर में ग्रामीण ने एक नवजात की लाश को देखा. इसकी सूचना लोगों ने हल्दूचौड़ पुलिस चौकी को दी इसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की तो नवजात का शव सिंचाई नहर में पड़ा हुआ था. जांच पड़ताल में पता चला कि नवजात बालक पूर्ण रूप से विकसित है और उसको कपड़े में लपेटकर फेंका गया है. प्रथम दृष्टिया प्रतीत हुआ कि संभवत नवजात की लाश नहर में बहकर आई हैं।नवजात की लाश मिलने की सूचना पर भारी संख्या में ग्रामीण भी इकट्ठा हो गए. ग्रामीणों का कहना था कि सम्भव बिनव्याही कलयुगी माँ ने नवजात को मारने के लिए फेका होगा. क्योंकि नवजात की नाल भी नही कटी था।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: तीनपानी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, एक युवक की मौत; दो गंभीर, कार के उड़े परखच्चे
आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर