लालकुआं: नगर पंचायत चुनाव में इन प्रत्याशियों ने लिया नामांकन वापस
लालकुआं। नगर निकाय निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत नगर पंचायत लालकुआँ में दिनांक 02.01.2025 को अध्यक्ष पद के उम्मीदवार राजलक्ष्मी पत्नी प्रेम नाथ पंडित निवासी अम्बेडकर नगर, लालकुआँ एवं कमलेश कुमार यादव पुत्र ए० पी० यादव निवासी वार्ड नं0 6, रेलवे बाजार, लालकुआँ तथा वार्ड नं 4 से सदस्य पद के उम्मीदवार श्वेता उर्फ पुनीता पत्नी हरिओम यादव निवासी वार्ड नं0 4, आजाद नगर, लालकुआँ, वार्ड नं0 05 से सदस्य पद के उम्मीदवार दीपक बत्रा पुत्र इकबाल चंद्र बत्रा निवासी वार्ड नं0 04, आजाद नगर, लालकुआँ एवं वार्ड नं0 7 से सदस्य पद के उम्मीदवार ओमपाल कश्यप पुत्र राम चन्द्र निवासी वार्ड नं० 6, रेलवे बाजार, लालकुआँ द्वारा अपना नामांकन वापस लिया गया।

इस प्रकार आज दिनांक 02.01.2025 को नाम वापसी के बाद नागर निकाय निर्वाचन-2024 के अन्तर्गत नगर पंचायत लालकुआं में अध्यक्ष पद हेतु कुल 04 उम्मीदवार तथा सदस्य पद हेतु कुल 23 उम्मीदवार हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! ग्राफिक एरा और कुमाऊं रेजिमेंटल सेंटर के बीच शैक्षिक सहयोग के लिए एमओयू; कुमाऊं और नागा रेजिमेंट के सैनिकों व परिवारों को असीमित छात्रवृत्तियां
आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!