बिंदुखत्ता के इस समाजसेवी युवक को मिली नई जिम्मेदारी, नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी की लहर
लालकुआं के बिंदुखत्ता क्षेत्र के युवा समाजसेवी लाखन सिंह मेहता को उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ में बड़ी जिम्मेदारी मिली है। उन्हें संघ का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। उनकी नियुक्ति के बाद क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गर्व की बात बताया है।

देहरादून में आयोजित उत्तराखंड महिला फुटबॉल संघ की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने और महिला फुटबॉल को बढ़ावा देने को लेकर चर्चा की गई। इसी दौरान विभिन्न पदों पर नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं, जिसमें लाखन सिंह मेहता को उपाध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दी गई।

लाखन सिंह मेहता लंबे समय से सामाजिक कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं। इसके साथ ही वे युवाओं को खेलों की ओर प्रेरित करने के लिए भी लगातार प्रयास करते रहे हैं। क्षेत्र में कई सामाजिक और खेल गतिविधियों में उनकी सक्रिय भागीदारी रही है।
उनकी इस नियुक्ति पर क्षेत्र के लोगों, सामाजिक संगठनों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उम्मीद जताई है कि उनके नेतृत्व में महिला फुटबॉल को नई दिशा मिलेगी और अधिक से अधिक प्रतिभाशाली खिलाड़ी आगे आने का अवसर पाएंगे। वहीं लाखन सिंह मेहता ने इस जिम्मेदारी के लिए संगठन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वे पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ महिला फुटबॉल को आगे बढ़ाने के लिए कार्य करेंगे।


टी20 विश्व कप: सेमीफाइनल में इंग्लैंड को 7 रन से हराकर फाइनल में पहुंची टीम इंडिया, अब न्यूजीलैंड से होगी टक्कर
आज का राशिफल (05 मार्च 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (04 मार्च 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!