बिन्दुखत्ता: धूमधाम से मनाया गया भाजपा युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का जन्मदिन, हजारों समर्थकों ने दी बधाई

ख़बर शेयर करें 👉

बिन्दुखत्ता। तिवारी नगर स्थित हरिओम गार्डन में भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा के प्रदेश महामंत्री दीपेंद्र कोश्यारी का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी, युवा, मातृशक्ति और बुजुर्ग शामिल हुए और दीपेंद्र कोश्यारी को जन्मदिन की शुभकामनाएं दीं।

इस दौरान दीपेंद्र कोश्यारी ने क्षेत्रवासियों और समर्थकों का आभार जताते हुए कहा कि वह जनता के बीच रहकर क्षेत्र और समाज की सेवा के लिए हमेशा समर्पित रहेंगे। उन्होंने बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी को अपने जीवन का सबसे यादगार और सर्वश्रेष्ठ जन्मदिन बताया।

पहाड़ी व्यंजनों ने जीता लोगों का दिल
जन्मदिन समारोह में भोजन की भी विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम में पहाड़ के पारंपरिक भोज्य पदार्थों को प्राथमिकता दी गई। लोगों को मुख्य रूप से भट्ट की चुड़काणी, कढ़ी (झोली) और भात परोसा गया।

पारंपरिक पहाड़ी व्यंजनों को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। कार्यक्रम में शामिल लोगों ने पहाड़ी भोजन की सराहना की और स्थानीय व्यंजनों को बढ़ावा देने के प्रयास की प्रशंसा की।

कार्यक्रम के दौरान समर्थकों और कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला। युवाओं से लेकर बुजुर्गों और मातृशक्ति तक बड़ी संख्या में लोगों की मौजूदगी ने समारोह को खास बना दिया।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad