बिन्दुखत्ता में संघ के शताब्दी वर्ष पर विशाल हिंदू सम्मेलन में हजारों की भागीदारी
लालकुआं/बिन्दुखत्ता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों की श्रृंखला के तहत बिन्दुखत्ता में विशाल हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में लोगों ने भाग लिया और कार्यक्रम स्थल पर जनसमूह उमड़ पड़ा।

कार्यक्रम के मुख्य वक्ता जिला सह विभाग प्रचारक नैनीताल डॉ. नरेंद्र रहे। उन्होंने अपने संबोधन में संगठन की विचारधारा, सामाजिक समरसता और राष्ट्र निर्माण में स्वयंसेवकों की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला।

कार्यक्रम संयोजक लाखन सिंह मेहता ने आयोजन की रूपरेखा और उद्देश्य पर जानकारी दी। सम्मेलन में प्रांत सह शारीरिक शिक्षण प्रमुख मनोहर जी, जिला घोष प्रमुख जितेंद्र जी, खंड कार्यवाह दीपक जी, खंड शारीरिक प्रमुख गंगा जी सहित संघ के कई पदाधिकारी और पूज्य संत उपस्थित रहे।
सम्मेलन के दौरान समाज में एकता, संस्कृति संरक्षण और संगठन विस्तार पर जोर दिया गया। आयोजकों ने इसे शताब्दी वर्ष का ऐतिहासिक आयोजन बताया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
आज का राशिफल (31 अगस्त 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!