लालकुआं: स्कूल के लिए निकलीं कक्षा 10 की तीन नाबालिग छात्राएं अचानक लापता, परिजनों में मचा हड़कंप,…पुलिस जांच में जुटी
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां राजकीय इंटर कॉलेज घोड़ानाला में अध्ययनरत कक्षा 10 की तीन नाबालिग छात्राएं स्कूल जाने के लिए घर से निकलने के बाद वापस नहीं लौटीं। छात्राओं के अचानक लापता होने से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घोड़ानाला क्षेत्र में रहने वाली तीनों छात्राएं शनिवार सुबह अन्य बच्चों के साथ स्कूल जाने के लिए घर से निकली थीं। लेकिन जब शाम तक वे घर नहीं पहुंचीं तो परिजन चिंतित हो गए। परिजनों ने पहले आसपास खोजबीन की और छात्राओं की सहेलियों से पूछताछ की, तब यह चौंकाने वाला खुलासा हुआ कि तीनों छात्राएं उस दिन स्कूल पहुंची ही नहीं थीं।
इस जानकारी के बाद परिजन दहशत में आ गए और आनन-फानन में लालकुआं कोतवाली पहुंचकर तीनों नाबालिग छात्राओं की गुमशुदगी दर्ज कराई। एक साथ तीन छात्राओं के लापता होने की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में भी हड़कंप मच गया।
कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन सिंह राणा ने बताया कि मामले को बेहद गंभीरता से लिया गया है। पुलिस द्वारा सर्विलांस और अन्य तकनीकी माध्यमों से जांच की जा रही है। उन्होंने यह भी कहा कि लापता छात्राओं को लेकर पुलिस के हाथ अहम सुराग लगे हैं और जल्द ही तीनों को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।
बताया जा रहा है कि तीनों छात्राओं की उम्र 14 से 15 वर्ष के बीच है। फिलहाल पुलिस सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच में जुटी हुई है। क्षेत्र में छात्राओं की सुरक्षित वापसी को लेकर लोगों में चिंता और बेचैनी बनी हुई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार