लालकुआं(बिंदुखत्ता): गढ़-कुमू महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर आज सांस्कृतिक धमाल, दानसिंह फर्त्याल से लेकर जितेंद्र तोमक्याल तक मचाएंगे रंग
लालकुआं। बिंदुखत्ता क्षेत्र में झांझर सांस्कृतिक कला समिति के तत्वावधान में आयोजित गढ़-कुमू महोत्सव अपने चरम पर पहुंच रहा है। महोत्सव के चतुर्थ दिवस पर आज उत्तराखंड की समृद्ध लोकसंस्कृति का भव्य नजारा देखने को मिलेगा।
कार्यक्रम में उत्तराखंड के सुप्रसिद्ध कवि दानसिंह फर्त्याल, योगेश बहुगुणा (योगी), प्रदीप उपाध्याय, राजेंद्र ढैला, श्रीमती पुष्पा फर्त्याल, राजेंद्र प्रसाद के साथ ही लोकप्रिय लोकगायक जितेंद्र तोमख्याल अपनी सशक्त आवाज और प्रस्तुतियों से मंच को जीवंत करेंगे।
लोकगीत, कविता पाठ और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के माध्यम से कलाकार पहाड़ की संस्कृति, संवेदनाओं और लोक जीवन को दर्शकों के सामने पेश करेंगे। आयोजकों के अनुसार, गढ़-कुमू महोत्सव का उद्देश्य नई पीढ़ी को अपनी लोकसंस्कृति से जोड़ना और स्थानीय कलाकारों को मंच प्रदान करना है।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर इस सांस्कृतिक उत्सव का हिस्सा बनने की अपील की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (23 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: नोटिस के बाद भी नहीं हटाया अतिक्रमण तो गरजा प्रशासन का बुलडोजर, 30 निर्माणों पर चला एक्शन
उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 प्रस्तावों को मिली मंजूरी, ₹7,412 करोड़ का अनुपूरक बजट स्वीकृत
बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर
आज का राशिफल (22 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!