लालकुआं: गौला नदी में खनन के दौरान ट्रैक्टर की चपेट में आया मजदूर, मौके पर दर्दनाक मौत

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। गौला नदी से खनन सामग्री लेकर आ रहे एक ट्रैक्टर की चपेट में आने से मजदूरी कर रहे 60 वर्षीय मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बड़ी खबर! आज सचिवालय में जुटेगी धामी कैबिनेट, कई अहम प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

जानकारी के अनुसार मंगलवार दोपहर हल्दूचौड़ गौला निकासी गेट से आरबीएम लेकर आ रहा ट्रैक्टर (संख्या यूके 04 सीबी 6362) अचानक मजदूरी कर रहे हीरालाल पुत्र राम सुचित, निवासी बलिया (उत्तर प्रदेश) को कुचल गया। ट्रैक्टर के टायर से दबे हीरालाल को आनन-फानन में 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल हल्द्वानी ले जाया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

चौकी प्रभारी शंकर सिंह नयाल ने बताया कि मृतक के कुछ परिजन भी उसी क्षेत्र में काम करते हैं और उन्हें घटना की जानकारी दे दी गई है। शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मच गया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad