नैनीताल में दर्दनाक हादसा: गेठिया के पास खाई में गिरी कार, 2 की मौत, 2 घायल
नैनीताल। तल्लीताल क्षेत्र के गेठिया के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसमें एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस को डायल 112 के माध्यम से घटना की सूचना मिली, जिसके बाद तल्लीताल पुलिस, SDRF और फायर ब्रिगेड की टीमें तुरंत मौके पर पहुंचीं और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। जानकारी के अनुसार वाहन संख्या UP 78 HJ 4936 (वेन्यू कार) मुख्य मार्ग से लगभग 100 मीटर नीचे खाई में गिर गई थी।
रेस्क्यू टीमों ने संयुक्त अभियान चलाकर वाहन में फंसे चारों लोगों को बाहर निकाला। बताया जा रहा है कि सभी लोग उन्नाव (उत्तर प्रदेश) से जागेश्वर धाम के दर्शन के लिए जा रहे थे।
घायलों की पहचान अतुल दुबे (26 वर्ष) और श्याम (30 वर्ष) निवासी पीतांबर नगर, उन्नाव के रूप में हुई है। दोनों को 108 एम्बुलेंस के माध्यम से सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी में भर्ती कराया गया है।
वहीं हादसे में अभिराज (26 वर्ष) और अंकित चौधरी (25 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई। दोनों के शवों को पंचायतनामा की कार्रवाई के बाद बी.डी. पांडे जिला अस्पताल, नैनीताल की मोर्चरी में रखवाया गया है।
पुलिस ने मृतकों और घायलों के परिजनों को सूचना दे दी है। फिलहाल दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।


बड़ी खबर (देहरादून) : मुख्यमंत्री ने किया विभागों का बटवारा, देखें पूरी लिस्ट…
आज का राशिफल (22 मार्च 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड भर्ती परीक्षा अपडेट: रद्द परीक्षा को लेकर बड़ा फैसला, आयोग ने घोषित की नई तिथि
चयनित अग्निवीरो से मिले रक्षामंत्री राजनाथ सिंह, बोले—भारत मां की रक्षा के लिए आपका स्वागत
हल्द्वानी में राजनाथ सिंह का बड़ा बयान: सीएम धामी ‘धुरंधर’, बोले—अब छक्का मारने को तैयार