लालकुआं में दर्दनाक सड़क हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से स्कूटी सवार महिला-पुरुष की मौके पर मौत
लालकुआं। नगर के ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में शनिवार को हुए एक हृदयविदारक सड़क हादसे ने पूरे इलाके को शोक में डुबो दिया। अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार टक्कर से स्कूटी सवार एक महिला और एक पुरुष की घटनास्थल पर ही दर्दनाक मौत हो गई। हादसे के बाद टक्कर मारने वाला वाहन चालक वाहन समेत मौके से फरार हो गया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कूटी पर सवार महिला और पुरुष लालकुआं से वीआईपी गेट क्षेत्र की ओर जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से आए किसी बड़े अज्ञात वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयावह थी कि दोनों सड़क पर जा गिरे और वाहन की चपेट में आकर उन्होंने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
मृतकों की पहचान 50 वर्षीय रामनिवास उर्फ पप्पू शर्मा और उनकी पत्नी 46 वर्षीय मालती शर्मा के रूप में हुई है। रामनिवास लालकुआं स्थित सेंचूरी पेपर मिल में मुंशी के पद पर कार्यरत थे। जानकारी के अनुसार, शनिवार को दोनों पति-पत्नी अपनी स्कूटी से किसी निजी कार्य के लिए वीआईपी गेट की ओर जा रहे थे। इसी दौरान ट्रांसपोर्ट नगर के पास एक अनियंत्रित अज्ञात वाहन ने उन्हें बुरी तरह रौंद दिया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि फरार वाहन और चालक का पता लगाया जा सके।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी