लालकुआं: यहां देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में दो लोगों की मौत
लालकुआं। कोतवाली क्षेत्र के वीआईपी गेट के समीप राष्ट्रीय राजमार्ग में बने बेतरतीब कट में अचानक ट्रक मोड देने के चलते विशालकाय ट्रक से नगला की ओर से आ रही कार की हुई सीधी टक्कर में दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें नाजुक अवस्था में हल्द्वानी के एसटीएच चिकित्सालय में भेजा गया। जहां दोनों की मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बीती रात लगभग 2 बजे ट्रांसपोर्ट नगर क्षेत्र में लालकुआँ मिस्त्री लाइन के पास हाईवे पर बने कट में एक विशालकाय ट्रक मोड रहा था। नगला की ओर से लालकुआं को आ रही कार अचानक सामने आए उक्त ट्रक से टकरा गई, इस जबरदस्त दुर्घटना के बाद कार में सवार दो लोग कार में ही बुरी तरह फस गए जिन्हें रात्रि चौकीदार व अन्य प्रत्यक्ष दर्शियों द्वारा काफी देर की मशक्कत के बाद बाहर निकाला। वही मौके पर पहुंची पुलिस ने 108 में दोनों को हल्द्वानी के डॉ सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया, जहां पंकज शर्मा उम्र 45 वर्ष पुत्र हरीश चंद्र शर्मा निवासी ए69 लालबाग गाजियाबाद उत्तर प्रदेश को मृत घोषित कर दिया। जबकि उसके साथी जगत सिंह पुत्र बुद्धि लाल सिंह उम्र 40 वर्ष निवासी दिल्ली की उपचार के दौरान मौत हो गई।
कोतवाली पुलिस द्वारा उक्त घटना की सूचना दोनों मृतकों के परिजनों को दी गई, जिसके बाद पंकज शर्मा के मुरादाबाद में चिकित्सक भाई जिसकी 11 दिसंबर को शादी होनी थी, विवाह समारोह की तैयारी में जुटे पंकज शर्मा ने बीती रात नैनीताल में पढ़ाई कर रहे अपने बेटे को लाने के लिए दोस्त जगत सिंह से संपर्क किया तथा दोनों नैनीताल को रात्रि में रवाना हो रहे थे कि रास्ते में यह दर्दनाक हादसा हो गया। प्रातः लाल कुआं कोतवाली पहुंचे पृथकों के परिजनों का आरो-रोकर बुरा हाल हो गया कोतवाल समेत तमाम पुलिस कर्मी उन्हें ढांढस बंधाते रहे।


उत्तराखंड Weather Alert: आज इन 5 जिलों में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट, 2 जिलों में घना कोहरा, IMD ने जारी किया अपडेट
आज का राशिफल (09 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
ऊधमसिंह नगर: जिले में निरीक्षक और उपनिरीक्षकों के बम्पर तबादले, देखें लिस्ट….
हल्द्वानी: युवती का पीछा कर जबरन शादी का दबाव, इनकार पर पत्थर से हमला, आरोपी पर केस दर्ज
उत्तराखंड: खटीमा दौरे पर सीएम धामी, जनसमस्याएं सुनीं, शोक संतप्त परिवारों से की मुलाकात