हल्द्वानी से नैनीताल जा रहे युवकों की बाइक खाई में गिरी, दो की दर्दनाक मौत…
हल्द्वानी। नैनीताल-हल्द्वानी रोड पर ज्योलिकोट क्षेत्र में आमपड़ाव के समीप मटियाली बैंड पर दो युवक बाइक समेत पुल से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। रेस्क्यू के बाद पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया है।
जानकारी के अनुसार, नैनीताल के जॉय विला कम्पाउंड निवासी हाईकोर्ट की अधिवक्ता का बेटा वैभव अपना दोस्त अर्पित चौहान के साथ हल्द्वानी आया हुआ था। रविवार देर शाम दोनों नैनीताल लौट रहे थे तभी मटियाली बैंड के पास अचानक बाइक अनियंत्रित होकर पुल से 70 फीट नीचे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की सूचना पर ज्योलीकोट चौकी पुलिस दमकल और एसडीआरएफ टीम के साथ मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद टीम ने रेस्क्यू कर दोनों को गंभीर हालत में खाई से निकाला। पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से दोनों युवक को हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।
हादसे खबर के बाद युवकों के परिजन भी सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचे। जहां पुलिस ने पंचनामा करके दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवा दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश