बिंदुखत्ता के उदय पांडे का राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में चयन, क्षेत्रवासियों ने दी बधाई, परिवार में खुशी की लहर

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। बिंदुखत्ता के इंदिरा नगर द्वितीय निवासी मेधावी छात्र उदय पांडे ने क्षेत्र का नाम रोशन किया है। उनका चयन देश के प्रतिष्ठित राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल, बेंगलुरु में कक्षा 9 में हुआ है। बचपन से ही पढ़ाई में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले उदय, नैनी वैली सीनियर सेकेंडरी स्कूल के छात्र रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  बिन्दुखत्ता: गौला नदी के कटाव से किसानों की जमीन नदी में समाई, चार मकान खतरे में; ग्रामीणों का धरना-प्रदर्शन,...VIDEO

उदय पांडे की इस उपलब्धि से न केवल परिवार बल्कि पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर है। उनके पिता दिनेश चंद्र पांडे और माता हेमा पांडे ने कहा कि यह उनके लिए गर्व का क्षण है। स्थानीय लोगों और विद्यालय परिवार ने भी उदय को ढेरों शुभकामनाएं दीं और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

राष्ट्रीय मिलिट्री स्कूल में प्रवेश को लेकर उदय की मेहनत और लगन अब क्षेत्र के अन्य विद्यार्थियों के लिए प्रेरणा बन गई है। शिक्षा क्षेत्र के जानकारों का कहना है कि इस तरह की उपलब्धियां युवाओं में अनुशासन, देशभक्ति और नेतृत्व क्षमता का विकास करती हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad