लालकुआं में उत्तराखंड न्याय यात्रा का जोरदार स्वागत, मोहन कुड़ाई ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं और जनता का जताया आभार
लालकुआं। उत्तराखंड न्याय यात्रा के लालकुआं पहुंचने पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों में खासा उत्साह देखने को मिला। यात्रा के सफल आयोजन और स्वागत के लिए कांग्रेस के पूर्व जिला महामंत्री मोहन कुड़ाई ने क्षेत्र की जनता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं, युवाओं, मातृशक्ति और बुजुर्गों का हृदय से आभार व्यक्त किया।
मोहन कुड़ाई के अनुसार, नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य के नेतृत्व में 22 अक्टूबर 2026 को अल्मोड़ा स्थित चितई गोलू देवता का आशीर्वाद लेकर शुरू हुई उत्तराखंड न्याय यात्रा 23 अक्टूबर को दूसरे दिन सुबह 11 बजे लालकुआं पहुंची। यहां स्थानीय लोगों और कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने यात्रा का स्वागत किया।
यशपाल आर्य समेत कई वरिष्ठ कांग्रेस नेता रहे मौजूद
न्याय यात्रा में नेता प्रतिपक्ष यशपाल आर्य, प्रकाश जोशी, भुवन कापड़ी, करन माहरा, तिलकराज बेहड़ और वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री हरीश चंद्र दुर्गापाल सहित कई नेताओं की उपस्थिति रही।
मोहन कुड़ाई ने कहा कि लालकुआं में युवाओं, महिलाओं, बुजुर्गों और क्षेत्रवासियों ने जिस उत्साह एवं आत्मीयता के साथ यात्रा का स्वागत किया, उसके लिए वह सभी के आभारी हैं।
कार्यकर्ताओं के समर्पण को बताया कांग्रेस की ताकत
मोहन कुड़ाई ने न्याय यात्रा को सफल बनाने में जुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं की विशेष रूप से सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत कर यात्रा के आयोजन में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सहयोग, समर्पण और स्नेह ही कांग्रेस की असली ताकत है।
जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाने की उम्मीद
मोहन कुड़ाई ने उम्मीद जताई कि उत्तराखंड न्याय यात्रा जनहित से जुड़े मुद्दों को मजबूती से उठाएगी और प्रदेश की जनता की आवाज बनेगी। उन्होंने यात्रा के सफल आयोजन में सहयोग देने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (25 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
79 अंत्योदय कार्डों के सत्यापन पर सन्नाटा! रामपुर वासितदली में सरकारी आदेश के अनुपालन पर उठे सवाल
हल्द्वानी हादसा: तीनपानी फ्लाईओवर पर मौत का तांडव, तीसरे किशोर ने भी तोड़ा दम; JEE की तैयारी कर रहे थे दो दोस्त