लालकुआं: आँचल दुग्ध संघ में गांधी-शास्त्री जयंती पर माल्यार्पण, दी श्रद्धांजलि
लालकुआं। नैनीताल आँचल दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ लिमिटेड के प्रशासनिक भवन परिसर में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 156वीं एवं देश के द्वितीय प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की 121वीं जयंती श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाई गई।

कार्यक्रम की शुरुआत ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के साथ हुई। इसके बाद गांधी जी और शास्त्री जी की प्रतिमाओं का अनावरण कर उन पर माल्यार्पण किया गया। इस अवसर पर सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा और प्रशासन प्रभारी/विपणन अधिकारी संजय सिंह भाकुनी ने दोनों महापुरुषों को नमन किया।
सामान्य प्रबंधक अनुराग शर्मा ने कहा कि गांधी जी का सत्य, अहिंसा और सादगीपूर्ण जीवन समाज के लिए सदैव प्रेरणास्रोत रहेगा। वहीं शास्त्री जी ने कड़ी मेहनत और समर्पण से राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। उन्होंने सभी को गांधी-शास्त्री जयंती के साथ दशहरे की भी शुभकामनाएं दीं।
वहीं, प्रशासन प्रभारी संजय सिंह भाकुनी ने गांधी और शास्त्री जी के जीवन आदर्शों पर प्रकाश डालते हुए उपस्थित लोगों से उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
इस अवसर पर कारखाना प्रभारी धर्मेंद्र सिंह राणा, प्रभारी लैब रमेश आर्या, प्रभारी अभियंत्रण राजू दुमका, प्रभारी एएच रमेश मेहता, प्रभारी स्टोर खलील अहमद, सुरेश चंद्र, विजय चौहान, राजू रैकवाल, लाल सिंह बिष्ट, संजय पाठक, महिला डेयरी सहायक प्रबंधक श्रीमती गीता ओझा, रश्मि धामी सहित संघ के सभी अधिकारी, पदाधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस
आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार