(ब्रेकिंग न्यूज़) केदारनाथ हेली सेवा में बड़ा हादसा टला, हेलीकॉप्टर की राष्ट्रीय राजमार्ग में इमरजेंसी लैंडिंग
रुद्रप्रयाग से एक बड़ी खबर सामने आई है। केदारनाथ जा रहे क्रिस्टल कंपनी के हेलीकॉप्टर की तकनीकी खराबी के चलते बडासू के पास केदारनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई। यह हेलीकॉप्टर बडासू हेलीपैड से उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद अचानक तकनीकी समस्या का शिकार हो गया।
हेलीकॉप्टर में पायलट समेत कुल 6 लोग सवार थे। हादसे में पायलट को हल्की चोटें आई हैं, जिन्हें नजदीकी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। अन्य सभी यात्री सुरक्षित हैं।
जानकारी के मुताबिक, हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग सड़क पर ही कराई गई, जिससे किसी बड़े हादसे की आशंका टल गई। प्रारंभिक जांच में मानकों की अनदेखी को हादसे की संभावित वजह बताया जा रहा है।
हादसे के बाद से हवाई सुरक्षा मानकों और कंपनी के संचालन पर सवाल खड़े हो गए हैं। प्रशासन ने जांच के आदेश दे दिए हैं और फिलहाल हेलीकॉप्टर सेवा को अस्थायी रूप से रोक दिया गया है।
यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने कंपनियों को सख्त सुरक्षा दिशा-निर्देशों का पालन करने के निर्देश जारी किए हैं।


आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
करोड़ों के फर्जीवाड़े में सख्ती: चर्चित ठेकेदार धनंजय गिरी पर शिकंजा, लापरवाही पर चौकी प्रभारी निलंबित
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर
महाशिवरात्रि पर बिंदुखत्ता में विराट सद्भावना सम्मेलन, सदगुरुदेव श्री सतपाल महाराज करेंगे संबोधित