उत्तराखंड: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते कल इस जिले के सभी स्कूल रहेंगे बंद, आदेश जारी

ख़बर शेयर करें 👉

भारत मौसम विज्ञान विभाग, देहरादून द्वारा दिनांक 06.08.2026 को जारी मौसम पूर्वानुमान के अनुसार दिनांक 07.08.2026 को जनपद में कहीं-कहीं गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने एवं वर्षा के तीव्र से अति तीव्र दौर होने की सम्भावना व्यक्त की गयी है। मौसम विभाग द्वारा जारी चेतावनी के दृष्टिगत छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के मध्यनजर जनपद रूद्रप्रयाग के समस्त शासकीय, अर्द्धशासकीय एवं निजी विद्यालयों (कक्षा 01 से 12 तक संचालित समस्त शैक्षणिक संस्थाओं) एवं समस्त आंगनवाडी केन्द्रों में दिनांक 07.08.2026 को एक दिन का अवकाश घोषित किया जाता है।

अतः जनपद के समस्त शासकीय / गैर शासकीय एवं निजी स्कूलों के साथ सभी आंगनबाड़ी केन्द्र दिनांक 07.08.2026 को बन्द रहेंगे। मुख्य शिक्षा अधिकारी रूद्रप्रयाग एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी रूद्रप्रयाग को निर्देशित किया जाता है कि उपरोक्त समस्त शैक्षणिक संस्थाओं एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में उक्त आदेश का अनुपालन कराना सुनिश्चित करायेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: घर में फंदे से लटका मिला दो मासूम बच्चों की मां का शव, जांच में जुटी पुलिस