लालकुआं नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी सम्मानित, पेंशनर्स वेलफेयर संगठन ने दिया अभिनंदन पत्र

ख़बर शेयर करें 👉

लालकुआं। नगर पंचायत लालकुआं के अध्यक्ष एवं पूर्व सैनिक सुरेंद्र सिंह लोटनी को गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गनाइजेशन उत्तराखंड की ओर से अभिनंदन एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। संगठन की ओर से उन्हें लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में उत्कृष्ट सामाजिक एवं जनहित के कार्यों के लिए सम्मान पत्र भेंट किया गया। इस दौरान शॉल ओढ़ाकर और माल्यार्पण कर उनका अभिनंदन किया गया।

जनसेवा और सामाजिक योगदान के लिए मिला सम्मान

गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड के प्रदेश अध्यक्ष बच्ची सिंह रावत एवं प्रदेश संगठन मंत्री त्रिवेणी सहाय गंगवार के नेतृत्व में संगठन के पदाधिकारियों ने सुरेंद्र सिंह लोटनी को सम्मानित किया।

इस अवसर पर पदाधिकारियों ने कहा कि भारतीय सेना में लंबे समय तक देश की सेवा करने के बाद सुरेंद्र सिंह लोटनी ने सामाजिक जीवन में कदम रखा और जनसेवा को अपना ध्येय बनाया। लालकुआं विधानसभा क्षेत्र में उनके द्वारा किए जा रहे सामाजिक एवं जनहित के कार्य सराहनीय हैं।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (04 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

उन्होंने कहा कि लोटनी के सेवा भाव, समर्पण और क्षेत्र के विकास के प्रति सक्रियता को देखते हुए संगठन ने उन्हें सम्मानित करने का निर्णय लिया।

यह भी पढ़ें 👉  त्योहारों से पहले बिंदुखत्ता की छह दुग्ध समितियों में 42.46 लाख रुपये का बोनस वितरित, पशुपालकों के चेहरों पर खिली मुस्कान

सम्मान से जनसेवा की जिम्मेदारी और बढ़ी : लोटनी

सम्मान प्राप्त करने पर नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी ने संगठन के पदाधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समाज के बीच रहकर लोगों की सेवा करना उनके लिए सम्मान और संतोष का विषय है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 गाड़ियां सीज; उतरवाए प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर

उन्होंने कहा कि इस तरह का सम्मान उन्हें भविष्य में भी पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ जनसेवा करते रहने की प्रेरणा देता रहेगा।

फोटो कैप्शन: नगर पंचायत अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह लोटनी को सम्मानित करते गवर्नमेंट पेंशनर्स वेलफेयर ऑर्गेनाइजेशन उत्तराखंड के पदाधिकारी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad