हल्द्वानी में तेज आवाज वाले मॉडिफाइड वाहनों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, 15 गाड़ियां सीज; उतरवाए प्रेशर हॉर्न और रेट्रो साइलेंसर

ख़बर शेयर करें 👉

एसएसपी मंजुनाथ टीसी के निर्देश पर हीरानगर में चला चेकिंग अभियान, ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले वाहन चालकों पर मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई

हल्द्वानी। शहर में तेज आवाज और ध्वनि प्रदूषण फैलाने वाले मॉडिफाइड वाहनों के खिलाफ नैनीताल पुलिस ने सख्त कार्रवाई की है। हीरानगर क्षेत्र में चलाए गए विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने करीब 15 मॉडिफाइड वाहनों को सीज कर दिया। साथ ही वाहनों में लगे तेज आवाज वाले रेट्रो साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न उतरवाकर कब्जे में ले लिए।

यह कार्रवाई एसएसपी डॉ. मंजुनाथ टीसी के निर्देशन में की गई। प्रभारी निरीक्षक हल्द्वानी विजय मेहता के नेतृत्व में प्रभारी चौकी हीरानगर संजीत राठौर और पुलिस टीम ने क्षेत्र में सघन चेकिंग अभियान चलाया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में नगर निगम का बड़ा एक्शन: शनि बाजार रोड से बनभूलपुरा तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

तेज आवाज वाले साइलेंसर और हॉर्न पर पुलिस की नजर

चेकिंग के दौरान ऐसे वाहन पुलिस के निशाने पर रहे, जिनमें मॉडिफाइड रेट्रो साइलेंसर और अत्यधिक तेज आवाज वाले प्रेशर हॉर्न लगाए गए थे। यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले करीब 15 वाहनों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्रवाई करते हुए उन्हें सीज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  Uttarakhand news: 8 माह की गर्भवती मिली बेसहारा युवती, सामूहिक दुष्कर्म का आरोप

पुलिस ने वाहनों से तेज आवाज उत्पन्न करने वाले मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न भी हटवाए।

सामान्य साइलेंसर लगवाने के बाद वाहन किए सुपुर्द

पुलिस के मुताबिक, आम लोगों और राहगीरों को ध्वनि प्रदूषण से राहत दिलाने के उद्देश्य से वाहनों में कंपनी निर्मित सामान्य ध्वनि वाले साइलेंसर लगवाए गए। इसके बाद नियमानुसार वाहनों को उनके स्वामियों के सुपुर्द किया गया।

पुलिस की वाहन चालकों को चेतावनी

नैनीताल पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे अपने वाहनों में मॉडिफाइड साइलेंसर और प्रेशर हॉर्न का इस्तेमाल न करें। यातायात नियमों का पालन करें और दूसरों की सुविधा का ध्यान रखें। नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ आगे भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad