हल्द्वानी में नगर निगम का बड़ा एक्शन: शनि बाजार रोड से बनभूलपुरा तक अतिक्रमण पर चला बुलडोजर

ख़बर शेयर करें 👉

ट्रांसफार्मर को घेरकर किया जा रहा था अवैध निर्माण, ताज मस्जिद के पास रास्ते से भी हटाया अतिक्रमण; नशे का अड्डा बनी जर्जर सामुदायिक बिल्डिंग भी ध्वस्त

हल्द्वानी। शहर में अतिक्रमण के खिलाफ नगर निगम ने मंगलवार को अभियान चलाते हुए शनि बाजार रोड और बनभूलपुरा की नई बस्ती में कार्रवाई की। नगर आयुक्त परितोष वर्मा के नेतृत्व में पहुंची टीम ने शनि बाजार रोड के मोड़ पर किए जा रहे अवैध निर्माण को ध्वस्त कर दिया। वहीं, ताज मस्जिद के पास रास्ते में किए गए अतिक्रमण को हटाकर आवागमन सुचारू कराया गया। इसके अलावा वार्ड संख्या 23 नई बस्ती स्थित जर्जर सामुदायिक भवन को भी गिरा दिया गया।

ट्रांसफार्मर को घेरकर किया जा रहा था निर्माण

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने बताया कि शनि बाजार रोड के मोड़ पर नए अतिक्रमण की शिकायत मिली थी। इस संबंध में एक दिन पहले प्राधिकरण और नगर निगम की संयुक्त टीम ने संबंधित व्यक्ति को निर्माण कार्य रोकने की हिदायत दी थी। इसके बावजूद निर्माण जारी रखा गया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (03 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

उन्होंने बताया कि अवैध निर्माण के चलते वहां लगे ट्रांसफार्मर को भी चारों तरफ से घेर दिया गया था। इसके बाद नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर निर्माण को ध्वस्त कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में भीषण सड़क हादसा: शादी के कार्ड बांटकर लौट रहे मामा की मौत, ग्राम विकास अधिकारी ने भी तोड़ा दम

ताज मस्जिद के पास रास्ते से हटाया अतिक्रमण

बनभूलपुरा क्षेत्र में ताज मस्जिद के पास कुछ लोगों द्वारा रास्ते में अवरोध किए जाने की शिकायत थी। नगर निगम की टीम ने कार्रवाई करते हुए अतिक्रमण हटाया और आवागमन के लिए रास्ता साफ कराया।

नशे के इस्तेमाल की शिकायतों के बाद जर्जर भवन ध्वस्त

नगर आयुक्त ने बताया कि वार्ड संख्या 23 नई बस्ती स्थित नगर निगम के पुराने सामुदायिक भवन को लेकर लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं। स्थानीय स्तर पर भवन का इस्तेमाल नशे के लिए किए जाने की शिकायत थी। भवन जर्जर और खतरनाक स्थिति में भी पहुंच चुका था। ऐसे में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उसे ध्वस्त किया जा रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड में अब हर परिवार को मिलेगी ''देवभूमि परिवार आईडी'', धामी ने किया पोर्टल का उदघाटन्

खाली जमीन के विकास की बनेगी योजना

नगर आयुक्त परितोष वर्मा ने कहा कि शहर में जहां भी अतिक्रमण पाया जाएगा, वहां नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। सामुदायिक भवन हटने के बाद नगर निगम की जमीन खाली हो जाएगी। इसके बाद इस स्थान के विकास के लिए विस्तृत योजना तैयार की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad