उत्तराखंड: यहां गहरी खाई में गिरा बोलेरो वाहन, दो की मौत, तीन घायल
रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में शुक्रवार शाम को दर्दनाक हादसा हो गया। तिलवाड़ा-रतनपुर मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन खाई में गिर गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, तीन लोग घायल हुए हैं।
जानकारी के अनुसार, घटना शाम करीब पांच बजे की है। वाहन में पांच स्थानीय लोग सवार थे। तिलवाड़ा, रतनपुर अंद्रिया घेंगड़ मोटर मार्ग पर अचानक चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया और वाहन खाई में जा गिरा। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना पुलिस और एसडीआरएफ को दी। टीम ने मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया, लेकिन तब तक दो लोगों की मौत हो चुकी थी। टीम ने घायलों को खाई से निकालकर रुद्रप्रयाग अस्पताल भिजवाया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841
ADVERTISEMENTS


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना