उत्तराखंड: यहां देर रात नदी में गिरा ट्रक, एक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर घायल
रुद्रप्रयाग। जिले से हादसे की खबर सामने आ रही है यहां रुद्रप्रयाग–तिलवाड़ा मोटर मार्ग पर देर रात्रि डंपर अनियंत्रित होकर नदी में गिरने से एक की मौत हो गई जबकि दो गंभीर घायल हुए हैं।
पुलिस के मुताबिक गुरुवार की देर रात्रि 10:30 बजे जिला नियंत्रण कक्ष, रुद्रप्रयाग द्वारा SDRF को सूचित किया गया कि तिलवाड़ा मार्ग पर लाटा बाबा गेस्ट हाउस के पास एक ट्रक दुर्घटनाग्रस्त होकर नदी में गिर गया है। सूचना मिलने पर पोस्ट अगस्त्यमुनि से SDRF रेस्क्यू टीम SI धर्मेंद्र पंवार के हमराह तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। जहां ट्रक (UK14 CA 5030) में 03 लोग सवार थे जिनमे से 02 घायलों को स्थानीय पुलिस व लोगों द्वारा निकाल कर अस्पताल भिजवा दिया गया था जबकि एक व्यक्ति ट्रक में ही था।
SDRF रेस्क्यू टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंच कर रोप की सहायता से लगभग 100 मीटर गहरी खाई में उतरकर वाहन तक पहुंच बनाई। वाहन में सवार व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मृत्यु हो चुकी थी। टीम द्वारा उक्त व्यक्ति के शव को कड़ी मशक्कत करते हुए मुख्य मार्ग तक पहुंचा कर जिला पुलिस के सुपर्द किया गया।
घायल विशाल पुत्र गगन, 18 वर्ष, निवासी पीपलकोटी, चमोली व सुरेंद्र पुत्र प्रेम सिंह, 21 वर्ष, निवासी नारायण बगड़ चमोली को अस्पताल में भर्ती किया गया। मृतक की पहचान सूरज के रूप में हुई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर; 17वें दिन पदयात्रा में उमड़ी भारी भीड़
लालकुआं में गरमाई सियासत: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट समेत 15 के खिलाफ मुकदमे की मांग; कांग्रेसियों ने दी तहरीर
(खुलासा): नई कार खरीदने के शौक ने पहुंचाया सलाखों के पीछे, पड़ोसी के घर से चुराया 15 लाख का सोना