दुस्साहस: रुद्रपुर गैंगरेप के दो आरोपियों ने पुलिस हिरासत से भागने की कोशिश की, फिर जो हुआ…
रुद्रपुर। भूरारानी रोड से युवती के अपहरण और सामूहिक दुष्कर्म के मामले में गिरफ्तार दो आरोपितों ने मंगलवार को उस समय भागने का प्रयास किया जब पुलिस उन्हें घटनास्थल का निरीक्षण और साक्ष्य संकलन कर लौट रही थी।
इस दौरान पुलिस टीम का वाहन काशीपुर बाईपास पर खराब हो गया। दूसरे वाहन में शिफ्ट करने के दौरान दोनों आरोपित भागले लगे तो पुलिस और मौके पर मौजूद लोगों ने पीछा कर दबोच लिया।
इस दौरान पुलिस ने जहां दोनों को खूब लठियाया, वहीं आक्रोशित भीड़ ने भी पिटाई कर दी। बाद में पुलिस आरोपितों को लेकर कोतवाली पहुंची और कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।
शनिवार रात युवती अपनी सहेली और दो युवकों के साथ भूरारानी रोड पर गई थी। इसी दौरान बाइक सवार तीन युवकों ने उसका अपहरण कर गदरपुर थाना क्षेत्र में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया था।
मामले में सोमवार देर रात पुलिस मुठभेड़ के बाद तीनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया गया था। मुठभेड़ के दौरान आरोपित गुरबाज सिंह के पैर में गोली लगी थी।
मंगलवार को पुलिस जोगा सिंह और रविंदर को घटनास्थल का निरीक्षण कराने और साक्ष्य संकलन के लिए लेकर गई थी।
निरीक्षण के बाद पुलिस टीम जब वापस लौट रही थी तो काशीपुर बाईपास रोड पर पुलिस वाहन खराब हो गया। पुलिसकर्मी दोनों आरोपितों को दूसरे वाहन में बैठा रहे थे, तभी उन्होंने मौके का फायदा उठाकर भागने का प्रयास किया।
आरोपितों को भागता देख पुलिसकर्मियों ने उनका पीछा किया और कुछ दूरी पर दोनों को दबोच लिया। जिसके बाद पुलिस ने काशीपुर बाइपास रोड पर उन्हें खूब लठियाया।
इसी बीच आसपास मौजूद लोगों को पता चला कि सामूहिक दुष्कर्म के आरोपित भागने का प्रयास कर रहे हैं। सूचना फैलते ही भीड़ मौके पर जुट गई और आक्रोशित लोगों ने दोनों आरोपितों की पिटाई शुरू कर दी।
पुलिस ने भीड़ से आरोपितों को छुड़ाने का प्रयास किया, लेकिन लोगों का गुस्सा काफी देर तक शांत नहीं हुआ।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


Uttarakhand Weather: आज इन 8 जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश का खतरा, ऑरेंज अलर्ट जारी; रहें सावधान
आज का राशिफल (29 जुलाई 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
Uttarakhand School Holiday: भारी बारिश के बीच अब इन 2 जिलों से आया बड़ा आदेश, 29 जुलाई को नहीं खुलेंगे स्कूल
उत्तराखंड: भारी बारिश के ऑरेंज अलर्ट के चलते इस जिले में 29 जुलाई को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद,….DM का आदेश