बड़ी खबर! उत्तरकाशी में बादल फटा, 9 मजदूर लापता, राहत-बचाव कार्य जारी

ख़बर शेयर करें 👉

उत्तरकाशी। यमुनोत्री हाईवे पर सिलाई बैंड के पास बीती रात बादल फटने की घटना सामने आई है, जिसके चलते राष्ट्रीय राजमार्ग अवरुद्ध हो गया। हादसे में करीब 9 मजदूरों के लापता होने की सूचना है। इनमें महिलाएं भी शामिल बताई जा रही हैं। सूचना मिलते ही पुलिस, एसडीआरएफ और राजस्व विभाग की टीमें मौके पर पहुंच गई हैं और राहत-बचाव कार्य शुरू कर दिया गया है।

घटना उत्तरकाशी जनपद के बड़कोट तहसील क्षेत्र की है, जहां पालीगाड़ ओजरी डाबरकोट के बीच सिलाई बैंड के पास देर रात अतिवृष्टि व बादल फटने की पुष्टि हुई है। लापता मजदूर सड़क निर्माण कार्य में लगे हुए थे और टेंट में रह रहे थे, जब यह हादसा हुआ।

यमुनोत्री हाईवे कई स्थानों पर बंद
बादल फटने के कारण यमुनोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कई स्थानों पर मलबा आने से यातायात अवरुद्ध हो गया है। एनएच विभाग को मार्ग बहाल करने के निर्देश दिए गए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  लालकुआं: ध्वस्तीकरण या अवैध खनन? UCF परिसर में गहरी खुदाई पर उठे सवाल, SDM ने मारा औचक छापा

कुथनौर में भी नुकसान की खबर
इसी के साथ कुथनौर क्षेत्र में भी अतिवृष्टि व बादल फटने से स्थानीय ग्रामीणों की कृषि भूमि को नुकसान पहुंचा है। हालांकि राहत की बात यह है कि कुथनौर में किसी प्रकार की जनहानि या पशुहानि नहीं हुई है और वर्तमान में स्थिति सामान्य है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: राजस्व ग्राम की अधिसूचना कब? 20वें दिन भी जारी रही पदयात्रा, CM को भेजा ज्ञापन

प्रशासन सतर्क, राहत कार्य जारी
प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंच चुके हैं और लापता लोगों की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन लगातार चलाया जा रहा है। जिला प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वर्षा प्रभावित क्षेत्रों में सतर्कता बरतें और अनावश्यक यात्रा से बचें।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad