उत्तराखंड: यहां महसूस किए गए भूकंप के झटके, रिक्टर स्केल पर 4.2 थी तीव्रता
उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं. भूकंप की तीव्रता 4.2 मैग्नीट्यूड दर्ज की गई. भूकंप के झटके रात करीब 8.07 बजे महसूस किए गए. भूकंप के बाद लोगों में दहशत का माहौल है.
लोग अपने घरों से बाहर आ गए.फिलहाल किसी जान-माल के नुकसान की सूचना नहीं है.
राष्ट्रीय भूकंप विज्ञान केंद्र के अनुसार, रात आठ बजकर सात मिनट पर आए भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.2 मापी गई. भूकंप का केंद्र धरती की सतह से 11 किलोमीटर की गहराई में था. भूकंप का केंद्र उत्तरकाशी से दो किलोमीटर उत्तर-पश्चिम में बताया गया है. उत्तराखंड राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (यूएसडीएमए) के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल कहीं से भी किसी तरह के नुकसान की खबर नहीं है.
इसी सप्ताह छह अक्टूबर को उत्तराखंड में भी 4.9 तीव्रता का भूकंप आया था. सबसे ज्यादा असर चमोली जिले में रहा, जहां रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.9 मापी गई. झटके इतने तेज थे कि पौड़ी गढ़वाल, उधम सिंह नगर, हरिद्वार और नैनीताल समेत कई जिलों में लोगों ने इसे महसूस किया.

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 330 नशीले इंजेक्शनों के साथ युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी: ऊंचापुल चौराहे पर जाम के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे क्षेत्रवासी
आज का राशिफल (24 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बिंदुखत्ता: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री की दो बड़ी घोषणाएं, बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने के मुद्दे पर भी दिया भरोसा; लोक कलाकारों को किया सम्मानित
आज का राशिफल (23 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!