हल्द्वानी: ऊंचापुल चौराहे पर जाम के खिलाफ फूटा लोगों का गुस्सा, प्रशासन के खिलाफ धरने पर बैठे क्षेत्रवासी

ख़बर शेयर करें 👉

300 मीटर का रास्ता पार करने में लग रहे दो घंटे तक, अतिक्रमण हटाकर जाम से निजात दिलाने की मांग; आंदोलन तेज करने की चेतावनी

हल्द्वानी। ऊंचापुल चौराहे पर रोजाना लगने वाले जाम से परेशान क्षेत्रवासियों का गुस्सा मंगलवार को सड़क पर दिखाई दिया। आए दिन की यातायात समस्या के विरोध में स्थानीय लोगों ने ऊंचापुल चौराहे पर प्रशासन के खिलाफ धरना-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन की लापरवाही के चलते लोगों को रोजाना भारी परेशानी उठानी पड़ रही है, लेकिन समस्या के समाधान के लिए प्रभावी कदम नहीं उठाए जा रहे हैं।

स्कूल बस से एंबुलेंस तक जाम में फंस रहे वाहन

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (24 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

धरना दे रहे लोगों का कहना था कि ऊंचापुल चौराहे पर लगने वाले जाम से आम जनजीवन प्रभावित हो रहा है। छोटे बच्चों को लेकर जाने वाली स्कूल बसें, एंबुलेंस, नौकरीपेशा लोग और व्यापारी सभी इस समस्या से परेशान हैं। कई बार जाम की स्थिति इतनी गंभीर हो जाती है कि महज 300 मीटर का चौराहा पार करने में दो घंटे तक का समय लग जाता है।

क्षेत्रवासियों ने कहा कि रोजाना लगने वाले जाम के कारण लोगों का कीमती समय बर्बाद हो रहा है। जरूरी काम से निकलने वाले लोगों को भी घंटों सड़क पर फंसे रहना पड़ता है। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से समस्या के स्थायी समाधान के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की गई है।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (24 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

अतिक्रमण हटाने की मांग, आंदोलन तेज करने की चेतावनी

प्रदर्शनकारियों ने प्रशासन से ऊंचापुल चौराहे और आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाकर यातायात व्यवस्था सुचारु करने की मांग की। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द ही जाम की समस्या से निजात नहीं दिलाई गई तो क्षेत्रवासी अपना आंदोलन और उग्र करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (24 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

धरना-प्रदर्शन में सामाजिक कार्यकर्ता मुकेश जोशी, पार्षद संजय सिंह भोजक, पार्षद प्रमोद पंत, पार्षद प्रतिनिधि मनोज जोशी, पार्षद चंद्रप्रकाश, कैप्टन सोबन सिंह भड़, गोकुलानंद जोशी, पंडित कपिल पाण्डेय, नीलेश जोशी, पवन फुलारा, योगेश भोज, हर्षवर्धन जोशी, देवेंद्र दफौटी, रवि भोजक, बीएस असवाल, मोहन सिंह भोजक, गोपाल पतलिया, बालम बोहरा, सौरभ बोहरा समेत दर्जनों क्षेत्रवासी शामिल रहे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad