रामपुर रोड पर आधी रात को खूनी हंगामा! बाइक से लाई युवती को हेलमेट से पीटकर किया लहूलुहान, नशे में धुत युवक गिरफ्तार
हल्द्वानी। रामपुर रोड पर देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब नशे में धुत एक युवक ने बाइक पर साथ लाई युवती पर हेलमेट से ताबड़तोड़ वार कर उसे लहूलुहान कर दिया। बीच सड़क युवती के साथ हो रही मारपीट देखकर लोगों की भीड़ जमा हो गई। युवती को बचाने पहुंचे लोगों से भी आरोपी गालीगलौज और अभद्रता करने लगा। सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर मेडिकल परीक्षण कराया, जिसमें उसके नशे में होने की पुष्टि हुई।
चकलुवा से युवती को लेकर पहुंचा था हल्द्वानी
जानकारी के अनुसार, आरोपी युवक देर रात चकलुवा से बाइक पर एक युवती को लेकर हल्द्वानी पहुंचा था। रामपुर रोड पर अचानक उसने बाइक रोकी और युवती से विवाद करने लगा। देखते ही देखते युवक ने हेलमेट से युवती पर हमला शुरू कर दिया। हमले में युवती लहूलुहान हो गई।
सड़क पर युवती के साथ मारपीट होते देख राहगीरों ने हस्तक्षेप कर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी लोगों से ही उलझ पड़ा। इसी बीच युवक के चार-पांच अन्य साथी भी मौके पर पहुंच गए। स्थानीय लोगों ने किसी तरह युवती को आरोपी के चंगुल से बचाकर सुरक्षित रवाना किया।
कभी पूर्व प्रेमिका तो कभी लगाने लगा गंभीर आरोप
घटना की सूचना मिलते ही टीपी नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को पकड़कर चौकी ले गई। पूछताछ के दौरान आरोपी के बयान भी बदलते रहे। कभी वह युवती को अपनी पूर्व प्रेमिका बताता रहा तो कभी उस पर देह व्यापार में शामिल होने का आरोप लगाने लगा।
पुलिस जांच में सामने आया कि आरोपी शादीशुदा है और ऊर्जा निगम में संविदा कर्मी के रूप में कार्यरत बताया जा रहा है।
युवती ने नहीं दी लिखित शिकायत
एसपी सिटी हरबंस सिंह ने बताया कि युवती की ओर से फिलहाल पुलिस को कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ पुलिस एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (16 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
Uttarakhand news: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार! पुलिस की छापेमारी में संचालिका गिरफ्तार, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद
बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर देहरादून में हल्लाबोल, मुख्यमंत्री आवास कूच कर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, पुलिस से धक्का-मुक्की
गढ़ कुमु महोत्सव में आज सजेगी लोकगीतों की महफिल, नाइट स्टार में कमला देवी और चंद्रप्रकाश देंगे शानदार प्रस्तुति