Uttarakhand news: स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था देह व्यापार! पुलिस की छापेमारी में संचालिका गिरफ्तार, नकदी और आपत्तिजनक सामग्री बरामद

ख़बर शेयर करें 👉

देहरादून। राजधानी में स्पा सेंटर की आड़ में अनैतिक देह व्यापार संचालित किए जाने का मामला सामने आया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने सहस्त्रधारा रोड स्थित सनराइज स्पा सेंटर पर छापेमारी कर कथित देह व्यापार का खुलासा किया। पुलिस ने स्पा सेंटर की संचालिका वकीला को गिरफ्तार किया है। मौके से 3,740 रुपये नकद और आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद की गई है।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने मारा छापा

पुलिस के मुताबिक, 13 नवंबर को एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट को सूचना मिली थी कि रायपुर थाना क्षेत्र में एक स्कूल के पास संचालित सनराइज स्पा सेंटर में स्पेशल सर्विस देने के नाम पर अनैतिक गतिविधियां चलाई जा रही हैं। सूचना को गंभीरता से लेते हुए AHTU और रायपुर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने स्पा सेंटर में औचक छापेमारी की।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (15 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

छापेमारी के दौरान सेंटर के एक कमरे में एक महिला और पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। पुलिस ने मौके से आपत्तिजनक सामग्री और 3,740 रुपये नकद बरामद किए। पुलिस की जांच में संचालिका द्वारा स्पेशल सर्विस के नाम पर देह व्यापार संचालित किए जाने की बात सामने आई।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर देहरादून में हल्लाबोल, मुख्यमंत्री आवास कूच कर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, पुलिस से धक्का-मुक्की

संचालिका के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

रायपुर थाना प्रभारी संजीत कुमार के अनुसार, एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई।

पुलिस ने गिरफ्तार संचालिका वकीला के खिलाफ अनैतिक व्यापार (निवारण) अधिनियम, 1956 की धारा 3/4/5/7 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता को राजस्व गांव बनाने की मांग पर देहरादून में हल्लाबोल, मुख्यमंत्री आवास कूच कर पहुंचे सैकड़ों ग्रामीण, पुलिस से धक्का-मुक्की

पुलिस का कहना है कि स्पा सेंटरों की आड़ में अवैध गतिविधियां संचालित करने वालों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad