हल्द्वानी में खपने जा रही नशे की बड़ी खेप पकड़ी गई; 215 इंजेक्शन के साथ दो तस्कर गिरफ्तार

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी/उधम सिंह नगर। उत्तराखंड में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। कुमाऊँ एसओटीएफ और पुलभट्टा थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने रविवार देर रात बड़ी कार्रवाई करते हुए 215 नशीले इंजेक्शन के साथ हल्द्वानी के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों के कब्जे से 115 ब्यूप्रेनॉर्फिन और 100 एविल इंजेक्शन बरामद हुए हैं। पूछताछ में आरोपियों ने बहेड़ी निवासी एक व्यक्ति से इंजेक्शन खरीदकर हल्द्वानी में बेचने की बात बताई है।

सिरौली चौराहे पर चेकिंग के दौरान पकड़े गए आरोपी

पुलिस के अनुसार, रविवार देर रात थाना पुलभट्टा क्षेत्र के सिरौली चौराहे के पास कुमाऊँ एसओटीएफ और पुलभट्टा पुलिस की संयुक्त टीम चेकिंग कर रही थी। इसी दौरान बहेड़ी की ओर से स्कूटी पर आ रहे दो संदिग्ध युवकों को रोककर तलाशी ली गई। तलाशी में उनके कब्जे से कुल 215 नशीले इंजेक्शन बरामद हुए।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड पर आधी रात को खूनी हंगामा! बाइक से लाई युवती को हेलमेट से पीटकर किया लहूलुहान, नशे में धुत युवक गिरफ्तार

बनभूलपुरा के रहने वाले हैं दोनों आरोपी

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों की पहचान रिहान (19) पुत्र अब्बास अली और आमिर (29) पुत्र मोहम्मद अजीज अंसारी के रूप में की है। दोनों हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के वार्ड नंबर-24 के निवासी हैं।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड पर आधी रात को खूनी हंगामा! बाइक से लाई युवती को हेलमेट से पीटकर किया लहूलुहान, नशे में धुत युवक गिरफ्तार

बहेड़ी से खरीदकर हल्द्वानी में करते थे सप्लाई

पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे बहेड़ी निवासी अब्दुल्ला नामक व्यक्ति से नशीले इंजेक्शन खरीदकर हल्द्वानी में बेचते थे। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटा रही है, ताकि नशे के अवैध कारोबार की पूरी कड़ी का पता लगाया जा सके।

NDPS एक्ट में मुकदमा दर्ज

बरामदगी के आधार पर दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना पुलभट्टा में मुकदमा संख्या 190/26 के तहत एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/22/60 में मामला दर्ज किया गया है।

यह कार्रवाई मुख्यमंत्री के नशामुक्त उत्तराखण्ड अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक कुमाऊँ परिक्षेत्र निवेदिता कुकरेती के निर्देशन में की गई। गिरफ्तारी करने वाली टीम में रेंज एसओटीएफ प्रभारी मय टीम और पुलभट्टा थाने के हेड कांस्टेबल कुलदीप आर्या व कांस्टेबल मनोज मेहरा शामिल रहे।

यह भी पढ़ें 👉  रामपुर रोड पर आधी रात को खूनी हंगामा! बाइक से लाई युवती को हेलमेट से पीटकर किया लहूलुहान, नशे में धुत युवक गिरफ्तार

कुमाऊँ पुलिस ने आमजन से नशे के अवैध कारोबार की सूचना पुलिस को देने और नशामुक्त उत्तराखण्ड के अभियान में सहयोग करने की अपील की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad