गुजरात में भीषण सड़क हादसा: उत्तराखंड के तीन सैन्य परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़, तीन मासूम बच्चियों समेत 7 की मौत

ख़बर शेयर करें 👉

सफेद रण घूमकर लौट रहे गढ़वाल के परिवारों की कार ट्रेलर से टकराई, भीषण टक्कर में कार के उड़े परखच्चे; हादसे से उत्तराखंड में शोक की लहर

कच्छ/देहरादून। गुजरात के कच्छ जिले में शनिवार देर रात हुए भीषण सड़क हादसे ने उत्तराखंड के गढ़वाल क्षेत्र को गहरे शोक में डुबो दिया। इस दर्दनाक दुर्घटना में तीन मासूम बच्चियों समेत सात लोगों की मौत हो गई। मृतकों में दो महिलाएं और दो पुरुष भी शामिल हैं। बताया जा रहा है कि सभी मृतक सेना के तीन जवानों के परिवारों से जुड़े थे। एक ही हादसे में तीन परिवारों के सात सदस्यों की मौत की खबर से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, सभी लोग गुजरात के प्रसिद्ध पर्यटन स्थल सफेद रण घूमने के बाद खावड़ा से भुज लौट रहे थे। इसी दौरान वेकरिया के रण क्षेत्र के पास उनकी कार सामने से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और वाहन दो हिस्सों में बंट गया। हादसे में कार सवार सभी सात लोगों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (23 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

भीषण टक्कर के बाद कार के उड़े परखच्चे

दुर्घटना की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि टक्कर के बाद कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और बचाव दल मौके पर पहुंचे। कार के मलबे में फंसे शवों को बाहर निकालने के लिए बचाव दल को काफी मशक्कत करनी पड़ी। इसके बाद सभी शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

यह भी पढ़ें 👉  आज का राशिफल (23 नवंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!

तीन मासूम बच्चियों समेत सात की पहचान

हादसे में जान गंवाने वालों की पहचान सौरभ सिंह नेगी (30), उनकी पत्नी सविता (30) और उनकी करीब तीन माह की बेटी शिविका के रूप में हुई है। सौरभ सिंह नेगी गढ़वाल रेजिमेंट में तैनात थे।

इसके अलावा राजेश सिंह रावत (35), उनकी सात वर्षीय बेटी रक्षिता, रिंकी गोसाई (30) और उनकी चार वर्षीय बेटी वामिका की भी इस हादसे में मौत हो गई।

तीन परिवारों में पसरा मातम, उत्तराखंड में शोक

एक ही सड़क हादसे में तीन परिवारों के सात सदस्यों की मौत ने हर किसी को झकझोर कर रख दिया है। तीन माह की शिविका से लेकर सात वर्षीय रक्षिता और चार वर्षीय वामिका तक, तीनों मासूम बच्चियों की मौत ने इस हादसे को और भी हृदयविदारक बना दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  बिंदुखत्ता: लोकथात सांस्कृतिक महोत्सव के समापन पर मुख्यमंत्री की दो बड़ी घोषणाएं, बिंदुखत्ता को राजस्व ग्राम बनाने के मुद्दे पर भी दिया भरोसा; लोक कलाकारों को किया सम्मानित

गढ़वाल क्षेत्र से जुड़े इन परिवारों के साथ हुई इस त्रासदी की खबर से उत्तराखंड में शोक की लहर है। हादसे ने कई परिवारों की खुशियां छीन लीं और पीछे छोड़ दिया कभी न भरने वाला दुख।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad