(बड़ी खबर) उत्तरकाशी: गहरी खाई में गिरी बुलेरो, वाहन चालक की दर्दनाक मौत
उत्तरकाशी। जनपद के बड़कोट तहसील क्षेत्र से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। कुर्सिल-नगाणगांव मोटर मार्ग पर एक बुलेरो वाहन अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया, जिससे वाहन चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंच गई और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया।
थानाध्यक्ष दीपक कठैत के अनुसार, मृतक की पहचान संतोष (26 वर्ष), पुत्र बूटा राम, निवासी स्यालव, थाना बड़कोट के रूप में हुई है। संतोष रविवार सुबह करीब 3-4 बजे नगाड़ से बुलेरो (UK03TA1142) लेकर बड़कोट की ओर निकला था। रास्ते में एक किलोमीटर आगे वाहन अनियंत्रित होकर करीब 80 मीटर गहरी खाई में जा गिरा।
हादसे में युवक की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। मृतक के परिजनों को सूचना दे दी गई है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश