बड़ी खबर! उत्तरकाशी में फिर हादसा, उफनती नदी में गिरा वाहन, चालक रेस्क्यू,..Video
उत्तरकाशी। उत्तराखंड में जारी मूसलाधार बारिश और भूस्खलन के चलते प्रदेश भर में हालात बिगड़ते जा रहे हैं। उत्तरकाशी जिले से एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां जखोल-फिताड़ी मोटर मार्ग पर एक वाहन अनियंत्रित होकर उफनती नदी में जा गिरा।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी ने तत्काल रेस्क्यू टीम को मौके पर रवाना करने के निर्देश दिए। रेस्क्यू टीम ने तेजी से मोर्चा संभाला और वाहन के चालक को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, वाहन चालक की पहचान राजू के रूप में हुई है, जो हादसे के वक्त वाहन चला रहा था। गनीमत रही कि समय रहते रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंच गई और चालक को नदी से सकुशल बाहर निकाल लिया गया।
इस बीच सिलाई बैंड क्षेत्र में भी भूस्खलन के बाद सर्च एवं रेस्क्यू अभियान जारी है। जिलाधिकारी खुद इन दोनों घटनाओं की निगरानी कर रहे हैं और स्थिति की लगातार समीक्षा कर रहे हैं।
प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि बारिश के इस दौर में अत्यधिक सतर्क रहें, अनावश्यक यात्रा से बचें और नदी-नालों के किनारे न जाएं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड: अंकिता भंडारी केस में खुफिया तंत्र पर गिरी गाज, माता-पिता के दिल्ली प्रदर्शन की भनक न लगने पर LIU इंस्पेक्टर निलंबित
लालकुआं: रिश्तेदारी में गई थीं मकान मालकिन, पीछे से घर में लाखों की चोरी; कुंडा तोड़कर जेवर-नकदी ले उड़े चोर
आज का राशिफल (18 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना