बड़ी खबर (उत्तरकाशी): मुख्यमंत्री ने ₹210 करोड़ की विकास योजनाओं का किया लोकार्पण और शिलान्यास, क्षेत्र के सर्वांगीण विकास का दावा
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को उत्तरकाशी जिले के पुरोला में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में करीब ₹210 करोड़ की लागत वाली विभिन्न विकास योजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इनमें 35 योजनाओं का लोकार्पण और 20 योजनाओं का शिलान्यास शामिल है।

मुख्यमंत्री ने इस अवसर पर कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी कीं, जिनमें पुरोला स्थित खेल मैदान का उच्चीकरण, मोरी के देवरा गांव में कर्ण महाराज मंदिर का सौंदर्यीकरण, नौगांव में रुद्रेश्वर महादेव मंदिर का सौंदर्यीकरण, नौगांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का विस्तार, पुरोला-नौगांव मोटर मार्ग को डूकाणा रोड होते हुए मोरी बैंड तक जोड़ने वाले बाईपास का निर्माण और पट्टी गडूगाड़ के देवजानी ओरा से केदरकांठा तक पर्यटन क्षेत्र घोषित करना प्रमुख हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि इन योजनाओं से पुरोला और आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लाखों लोगों को सीधा लाभ मिलेगा। इससे क्षेत्र के आर्थिक विकास, कनेक्टिविटी और रोजगार के अवसरों को बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सभी विकास योजनाओं को समयबद्ध और प्राथमिकता के साथ पूरा करने के लिए प्रतिबद्ध है।

मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि उत्तराखंड देश का पहला राज्य है जिसने समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लागू किया है और राज्य सरकार भ्रष्टाचार के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। उन्होंने सख्त भू-कानून लागू करने और अपराधी मानसिकताओं के खिलाफ कार्रवाई का भी जिक्र किया।

मुख्यमंत्री ने क्षेत्र में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क और पेयजल जैसी बुनियादी सुविधाओं के क्षेत्र में हुए विकास कार्यों को मील का पत्थर बताया और कहा कि पुरोला में पर्यटन और बागवानी की अपार संभावनाएं हैं।
कार्यक्रम में पुरोला विधायक दुर्गेश्वर लाल ने मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि रंवाई क्षेत्र के लिए अस्पताल निर्माण और मोरी-जखोल मोटर मार्ग को स्वीकृति दिलाने में मुख्यमंत्री की भूमिका सराहनीय रही है। उन्होंने मुख्यमंत्री के नेतृत्व में यूसीसी लागू करने, सिल्क्यारा सुरंग रेस्क्यू जैसे ऐतिहासिक कार्यों को राज्य के लिए गौरवपूर्ण बताया।
इस अवसर पर विधायक गंगोत्री श्री सुरेश चौहान, पूर्व विधायक माल चंद, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री नागेंद्र चौहान, राज्य मंत्री श्री प्रताप सिंह पंवार, श्री रामसुंदर नौटियाल, श्री जगत सिंह, नगर पालिका अध्यक्ष पुरोला श्री बिहारी लाल शाह ,जिलाधिकारी डॉ. मेहरबान सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक सरिता डोभाल, एवं अन्य लोग मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान
उत्तराखंड: CM धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी व दशहरा पर्व की बधाई एवं शुभकामनाएं
उत्तराखंड: दिव्यांग युवाओं के लिए बड़ी सौगात, अब UPSC-UKPSC की मुफ्त कोचिंग के साथ रहने-खाने की सुविधा; देहरादून और हल्द्वानी में खुले सेंटर