जिला योग संगठन की चार सूत्रीय मांगों का शीघ्रता से निराकरण : डॉ०अतुल नेगी
बड़कोट/उत्तरकाशी। जिले में कार्यरत योग अनुदेशकों की चार सूत्रीय मांगों को लेकर शुक्रवार को उत्तरकाशी योग संगठन के अध्यक्ष राजमोहन रावत की उपस्थिति में अनुदेशकों का प्रतिनिधि मंडल जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० अतुल सिंह नेगी से मिलकर संगठन ने उनके साथ बैठक करके चार सूत्रीय मांगों- अनुदेशकों का शीघ्रता से वेतन भुगतान किया जाए, सभी योग अनुदेशकों का विभागीय आईडी कार्ड बनाया जाए जिससे उन्हें गाँव क्षेत्र में जाने पर दिक्कतों का सामना न करना पड़े,किसी भी अनुदेशक को योग सत्र करने के लिए अनावश्यक दूरी पर नहीं भेजा जाए यदि भेजा जाए तो विभाग द्वारा उनको टीएडीए दिया जाये, अनुदेशकों का वेतन वृद्धि के संबंध में सरकार को पत्र लिखने को कहा।
जिला आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी डॉ० नेगी ने उनकी अधिकतर मांगों का निराकरण करते हुए मानदेय संबंधी दिक्कत को तुरंत प्रभाव से शनिवार तक हल करने को कहा, उन्होंने विभागीय आईडी कार्ड बनाने की जिम्मेदारी संगठन के अध्यक्ष राजमोहन को दी जिसका भुगतान विभाग द्वारा किया जाएगा।
वहीं वेतन वृद्धि के लिए संगठन को आयुर्वेदिक एवं यूनानी अधिकारी के नाम पत्र लिखकर जिला आयुर्वेदिक विभाग उस पर अपनी संस्तुति देकर आयुष विभाग को भेजेंगे।
इस दौरान संगठन के जिला अध्यक्ष राजमोहन सिंह रावत, पूर्व अध्यक्ष व संरक्षक आलेंद्र भंडारी, संरक्षक राममोहन रावत,राकेश, महिला उपाध्यक्ष प्रियंका बर्तवाल मौजूद थे।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (21 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई