(ब्रेकिंग) उत्तरकाशी में हेलीकॉप्टर क्रैश: पांच की मौत की आशंका, दो घायल, SDRF का रेस्क्यू ऑपरेशन जारी…वीडियो
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले से गुरुवार सुबह एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां गंगनानी के पास एक प्राइवेट 7-सीटर हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया। हादसे में पांच लोगों की मौत की आशंका जताई जा रही है, जबकि दो अन्य लोग घायल बताए जा रहे हैं। रेस्क्यू कार्य जारी है।
राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के अनुसार हेलीकॉप्टर गंगनानी से आगे नाग मंदिर के नीचे भागीरथी नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। जानकारी मिलते ही पुलिस, आर्मी, SDRF, आपदा प्रबंधन क्यूआरटी, 108 एंबुलेंस, तहसीलदार भटवाड़ी और राजस्व टीम मौके के लिए रवाना की गई।
बताया जा रहा है कि यह हेलीकॉप्टर प्राइवेट कंपनी एरो ट्रिंक का था, जिसमें कुल सात लोग सवार थे। उत्तरकाशी जिला मुख्यालय से गंगनानी की दूरी लगभग 50 किलोमीटर बताई जा रही है।
SDRF की त्वरित कार्रवाई
आज सुबह लगभग 8:50 बजे SDRF को हेलीकॉप्टर क्रैश की सूचना प्राप्त हुई। इसके बाद पोस्ट भटवाड़ी से मुख्य आरक्षी नवीन कुमार के नेतृत्व में एक टीम और पोस्ट उजेली से उपनिरीक्षक पुष्कर जीना के नेतृत्व में दूसरी टीम मौके के लिए रवाना हुई।
SDRF टीम भटवाड़ी ने घटनास्थल पर पहुंचकर देखा कि हेलीकॉप्टर करीब 200 से 250 मीटर गहरी खाई में गिरा हुआ है। टीम द्वारा मौके पर बेस बनाकर खाई में उतरकर रेस्क्यू कार्य शुरू कर दिया गया है।
घटनास्थल की स्थिति अत्यंत चुनौतीपूर्ण बताई जा रही है, लेकिन राहत एवं बचाव कार्य तेजी से चल रहा है। प्रशासन की ओर से हादसे की विस्तृत जांच के आदेश दिए गए हैं।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


लालकुआं में दुकानदारों की मनमानी: सड़क पर दुकानें सजने से चलना हुआ दुश्वार, अब नगर पंचायत का एक्शन शुरू…
पंतनगर में दर्दनाक हादसा: बस की टक्कर से बाइक सवार दो लोगों की मौत; ओवरटेक के दौरान हुआ हादसा
आज का राशिफल (20 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
बड़ी खबर! उत्तराखंड को मिले नए राज्यपाल, डॉ. ढाल सिंह बिसेन ने ली शपथ; सीएम धामी ने दी बधाई
उत्तराखंड: दिन में चटख धूप, सुबह-शाम बढ़ी ठंड; इस दिन से बदल सकता है मौसम, जानें IMD का पूर्वानुमान