उत्तरकाशी: धन्वंतरी पब्लिक स्कूल नौगांव के श्लोक चौहान बने जिला टॉपर, 95.2 फीसदी अंक किए हासिल
रिपोर्ट: गोपाल सिंह रावत
बड़कोट/उत्तरकाशी। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने बुधवार को इंटरमीडिएट परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है, जिसमें धनवंतरी पब्लिक स्कूल नौगाँव के श्लोक चौहान ने 95.2 फीसदी अंक प्राप्त करके जिले के टॉपर रहे।
JNV पुरोला के टॉपर अभय फनाटा ने 86 फीसदी अंक अर्जित किए।
SGRR बड़कोट की नंदिता ने 93 फीसदी अंकों के साथ स्कूल टॉप किया।
तो KV राजगढ़ी के अंकुशमन ने 88 फीसदी अंकों के साथ स्कूल के टॉपर रहे।
उधर गंगा घाटी के ऋषि राम शिक्षण संस्थान सीनियर सेकेंडरी स्कूल जोशियाड़ा उत्तरकाशी के टॉपर रोहित धनाई ने 95 फीसदी अंकों के साथ स्कूल सहित गंगा घाटी के टॉपर घोषित किए गए।
उक्त सभी छात्र विज्ञान वर्ग से हैं।
तो कला वर्ग में JNV की छात्रा सपना पंवार ने 95.6 प्रतिशत अंकों के साथ जिले की टॉपर घोषित की गई।
बताते चलें कि श्लोक चौहान हाईस्कूल परीक्षा में भी 98.2 फीसदी अंकों के साथ उत्तीर्ण होकर उत्तरकाशी जनपद के टॉपर रहे थे।
श्लोक ने इस सफलता का श्रेय विद्यालय एवं अपने माता पिता को दिया है।
ये डॉक्टर बनकर जनहित के लिए कार्य करना चाहते हैं।
इनकी पूरी शिक्षा धन्वंतरी पब्लिक स्कूल नौगाँव में ही हुई है।
इनके पिता दिनेश चौहान का निजी व्यवसाय है तो इनकी माता आनंदी चौहान धन्वंतरी स्कूल नौगाँव में ही शिक्षिका के रूप में सेवा दे रही हैं।
श्लोक की सफलता से डीपीएस के प्रबंधक युद्धवीर सिंह तोमर,किरन तोमर, प्रिंशीपल प्रशीता राजन,संपन्न रावत,सुमित,दुर्गेश ओझा,सुनिता रावत आदि शिक्षकों ने बधाई एवं शुभकामनाएँ दी गई।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


SKM कॉन्वेंट स्कूल में नवरात्रि की धूम, राम-सीता और हनुमान के स्वरूप में सजे बच्चे; कन्या पूजन कर दिया संस्कृति और नारी शक्ति का संदेश
उत्तराखंड में 19 अक्टूबर को महानवमी का सार्वजनिक अवकाश घोषित, बैंक-कोषागार भी रहेंगे बंद; शासन ने जारी की अधिसूचना
आज का राशिफल (17 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
हल्द्वानी: ग्राफिक एरा यूनिवर्सिटी में गरबा फेस्ट की धूम, ढोल-डांडिया की थाप पर झूमे छात्र; रंगारंग उत्सव में दिखी भारतीय संस्कृति की झलक
उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश