जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में तीन दिवसीय कौशलम प्रशिक्षण संपन्न
गोपाल सिंह रावत,
बड़कोट। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान बड़कोट उत्तरकाशी में तीन दिवसीय कौशलम प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न हुआ।
कार्यक्रम संयोजक डायट प्रवक्ता संजय भट्ट एवं सह-संयोजक अरविंद चौहान के दिशा निर्देशन में जनपद स्तरीय कौशलम पाठ्यचर्या-शिक्षक उन्मुखीकरण कार्यशाला कक्षा-11 का बुधवार से शुक्रवार तक तीन दिवसीय आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का उद्देश्य सभी विद्यालयों में कौशलम कक्षाएँ संचालित कर छात्रों में उद्यमशील मानसिकता को विकसित करना, उन्हें स्वयं अपने व्यवसाय की ओर उन्मुख करना बताया गया। जिससे वे 21वीं सदी की आवश्यकताओं एवं कौशलों को आत्मसात कर भविष्य के लिए तैयार हो सकें।
कार्यक्रम का संचालन मास्टर ट्रेनर डॉ॰ अपर्णा रावत,डॉ॰ अनिल नौटियाल, गणेश कुनियाल,नितेश चौहान द्वारा किया गया।
उन्होंने जनपद के विभिन्न विद्यालयों से आये शिक्षकों को ‘कौशलम’ प्रशिक्षण के विभिन्न सत्रों द्वारा प्रशिक्षित किया।
संजय भट्ट द्वारा शिक्षकों को के०पी०पी० फ़ार्म बिज़नेस आईडिया एवं फण्ड पर चर्चा की गई।
वहीं चौहान द्वारा शिक्षकों को ’ग्रैंड फिनाले’ की जानकारी दी गई।
कार्यशाला के अंतिम दिवस पर शिक्षकों को समूह द्वारा अपने-अपने बिज़नेस आईडिया पर प्रोजेक्ट बनाकर प्रदर्शनी लगायी गई, जिससे कार्यशाला के अंतिम लक्ष्य को प्राप्त किया गया।
कार्यक्रम में ‘उद्यम लर्निंग फाउंडेशन’ के प्रतिनिधि एक्सिक्यूटिव आदित्य कंडवाल भी उपस्थित रहे, इस कार्यक्रम में कुल 70 शिक्षकों द्वारा प्रतिभाग किया गया।
संस्थान के प्रवक्ता सुशील चंद्र जोशी एवं डॉ॰ सुबोध बिष्ट द्वारा सभी प्रोजेक्ट्स का निरीक्षण कर उनकी सराहना की गई।
अंत में प्रभारी प्राचार्य हेमू बिष्ट ने समस्त शिक्षकों को कार्यक्रम के सफल संचालन की शुभकामनाएँ देकर भविष्य में इस कार्यशाला को सफलतापूर्वक छात्रों तक ले जाने की आशा प्रकट की।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


हल्द्वानी: आरटीओ कार्यालय में फायरिंग पर बड़ी कार्रवाई, वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी निलंबित
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग पर पदयात्रा जारी, भारी बारिश के बीच सैकड़ों लोग जुटे; शासन पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद
आज का राशिफल (02 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
गौला नदी का रौद्र रूप, बिंदुखत्ता में तेज भू-कटाव से मचा हड़कंप; कई एकड़ जमीन नदी में समाई