उत्तराखंडः दर्दनाक सड़क हादसा, यहां कार खाई में गिरी,…दो की मौत, एक घायल
उत्तरकाशी जिले में एक कार खाई में गिरने की खबर सामने आ रही है। इस हादसे में दो लोगों के मौत की खबर है जबकि एक व्यक्ति घायल हुआ है। फिलहाल घायल हो अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उसका उपचार चल रहा है।
जानकारी के अनुसार उत्तरकाशी के बड़ेथी बनचैरा मोटर मार्ग पर एक कार अनियंत्रित होकर खाई में जा गिरी। कार में सवार चिन्यालीसौड़ इंद्रा गांव निवासी पवना देवी पत्नी रूकम सिंह, उम्र 48 वर्ष और विकास सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 22 वर्ष की मौत हो गई हो गई, जबकि भूपेन्द्र सिंह पुत्र रुकम सिंह, उम्र 25 वर्ष, ग्राम इंद्रा, चिन्यालीसौड़ गंभीर रूप से घायल हुआ है। आनन-फानन में घायल को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र चिन्यालीसौड़ में भर्ती कराया गया।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!