उत्तराखंड: यहां भारी बारिश से गिरा मकान, मलवे में दबकर पत्नी की मौत, पति घायल
उत्तरकाशी। उत्तराखंड के उत्तरकाशी में भारी बारिश के चलते एक घर टूट गया, जिसमें एक की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरा घायल है। लगातार हो रही बारिश से एक मकान टूटा गया, जिसके मलवे में दबने से एक कि मौके पर ही मौत हो गई साथ ही एक घायल हो गया।
बीती रात को लगभग 1:50 बजे चिन्यालीसौड़ प्रखंड की दिचली गमरी पट्टी के अंतर्गत ग्राम पंचायत कुमराड़ा के थोला तोक में अतिवृष्टि के कारण एक मकान टूट गया। मकान टूटने के कारण घर के अंदर सो रहे दोनो पति पत्नी दब गए, जिसमें भट्टू देवी पत्नी जुरूलाल की मृत्यु हो गई और जुरूलाल घायल हो गए। घटना की सूचना मिलने के बाद प्रशासन मौके पर पहुंच गया है। महिला के शव को मलबे से निकाल लिया गया है। साथ ही महिला के घायल पति का उपचार चल रहा है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!