उत्तराखंड(दुःखद) : यहां सड़क निर्माण के दौरान गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
उत्तरकाशी जनपद से दुखद खबर आ रही है जहां गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर पहाड़ी से भूस्खलन होने एक व्यक्ति की मौत हो गई तथा दो व्यक्ति मलबे में दबने से गंभीर रूप से घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात उत्तरकाशी में पुराना धरासू और धरासू बैंड के बीच गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर कटिंग का कार्य चल रहा था। इसी दौरान पहाड़ी से भूस्खलन होने से बड़े-बडे़ बोल्डर दो पोकलैंड मशीन और डंपर के ऊपर गिर गए। सड़क पर खड़े डंपर चालक और ठेकेदार मलबे में दब गए और पत्थर लगने से साइड इंचार्ज खाई में गिर गया। जिसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई।
घटना की जानकारी मिलते ही SDRF टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया। घायलों को सीएससी चिन्यालीसौड़ भर्ती कराया गया जहां उपचार चल रहा है। वहीं चिकित्सकों ने साइड इंचार्ज को मृत घोषित कर दिया।
घायलों का विवरण
संजय चौधरी पुत्र शीशपाल, उम्र 44 वर्ष, निवासी-नियाजपुर, जिला हापुड, उत्तर-प्रदेश। (ठेकेदार)
महेश नेगी पुत्र लक्ष्मीचंद, उम्र 42 वर्ष, निवासी- ग्राम झाला, थाना हर्षिल, जिला उत्तरकाशी। (डंपर चालक)
मृतक का विवरण
सिकंदर पुत्र मेहताब सिंह, उम्र 28 वर्ष, निवासी- मुजफ्फरपुर, बिहार। (साइड इंचार्ज)

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!