Uttarakhand : यहां शिक्षकों को ले जा रहा वाहन दुर्घटनाग्रस्त, कई घायल
उत्तरकाशी में शिक्षकों को लेकर जा रहा एक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बताया जा रहा है कि वाहन में लगभग 10-12 शिक्षक सवार थे। वाहन चिन्यालीसौड से गढ़वाल गाड़ जा रहा था। जोकि नागथली छोटी मणि के पास गढ़वाल गाड़ सड़क पर पलट गया। हादसे में सभी शिक्षकों के घायल होने की सूचना है। एक शिक्षक की हालत गंभीर है।
सोमवार सुबह तहसील चिन्यालीसौड़ के अंतर्गत बड़ी मणि जोगत मोटर मार्ग पर वाहन गिरने की सूचना पर राजस्व टीम, थाना चिन्यालीसौड़ से पुलिस टीम, 108 एम्बुलेंस, एसडीआरएफ रवाना हुई।पता चला कि ग्राम छोटी मणी नैल के पास चालक देवेंद्र सिंह चौहान स्कूल टीचरों को लेकर जा रहा था। तभी अचानक वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो गया, जिसमें एक व्यक्ति की हालत गंभीर बताई जा रही है। अन्य लोग सामान्य बताए जा रहे हैं।
घायलों की सूची :
- देवेंद्र सिंह चौहान (36), गढ़वाल गाड़ (चालक)
- प्रियव्रत जगूड़ी (54), अध्यापक, निवासी चिन्यालीसौड़
- पूलम भंडारी (55)
- अरविंद भंडारी (53)
- अरुण मटवान (28)
- संदीप थपलियाल (23)
- लोकेंद्र पैन्यूली (54)
- संतोष भट्ट (32)
- जयदेव पैन्यूली (48), लैब सहायक
- महेश अवस्थी (50), अध्यापक
- रावत, शिक्षक, निजी विद्यालय गढ़वाल गाड़

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड में कल भारी बारिश का अलर्ट, चार जिलों में स्कूल-आंगनबाड़ी बंद; प्रशासन ने जारी की चेतावनी
नैनीताल में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट: कल सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग ने पकड़ा जोर, पदयात्रा में आज भी उमड़ा जनसैलाब; हजारों लोग हुए शामिल
अल्मोड़ा में बारिश का कहर, मकान पर गिरा पहाड़ी से मलबा; तीन लोगों की मौत
आज का राशिफल (01 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!