SSP नैनीताल के एक फोन कॉल से खुली चोरी की गुत्थी, भवाली होटल ठगी का फरार आरोपी ऐसे आया गिरफ्त में
हल्द्वानी। जनपद नैनीताल में पुलिस–पब्लिक की मजबूत एकजुटता और प्रोफेशनल पुलिसिंग का एक और प्रभावशाली उदाहरण सामने आया है। देर रात वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल डॉ. मंजुनाथ टीसी के मोबाइल पर आई एक अहम सूचना ने बड़ी चोरी की गुत्थी सुलझा दी। एसएसपी की तत्परता से पूरा पुलिस सिस्टम अलर्ट हुआ और भवाली में होटल से लाखों की ठगी कर फरार चल रहा आरोपी चोरगलिया से धर दबोचा गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, देर रात्रि एसएसपी नैनीताल को एक संदिग्ध व्यक्ति के चोरी में संलिप्त होने की सूचना मिली। सूचना को गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने तत्काल सभी थानों को अलर्ट मोड पर रखा और प्रोफेशनल अंदाज में घेराबंदी के निर्देश दिए। त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना चोरगलिया पुलिस ने संदिग्ध को पकड़ लिया।
पूछताछ में बड़ा खुलासा
गिरफ्तार व्यक्ति से सघन पूछताछ में सामने आया कि वह थाना भवाली में दर्ज चोरी के मामले का फरार अभियुक्त है। आरोपी की पहचान कैलाश चन्द्र तिवारी पुत्र गणेश चन्द्र तिवारी, निवासी ग्राम सीलगवाड़ी, पोस्ट लखनी, थाना कौसानी, जिला बागेश्वर के रूप में हुई।
पुलिस के अनुसार, 10 जून 2023 को आरोपी भवाली के रामगढ़ तिराहा स्थित एक होटल में मैनेजर के पद पर कार्यरत था। इसी दौरान उसने होटल से करीब ₹1.20 लाख नकद, होटल खातों के चेक अपने खाते में आहरित किए और होटल कर्मचारी हिमांशु जोशी की स्कूटी (UK04 AE 6106) लेकर फरार हो गया था। इस संबंध में होटल स्वामी नीरज कुमार (निवासी नोएडा) की तहरीर पर धारा 406 आईपीसी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया था।
लगातार फरार, आखिरकार गिरफ्त में
घटना के बाद से आरोपी फरार चल रहा था। लगातार सुरागरसी और पतारसी के बाद पुलिस को सफलता मिली और 13 दिसंबर 2025 को आरोपी को स्कूटी सहित गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह अलग-अलग जगहों पर होटल में काम करता है, ठगी करता है और फिर फरार हो जाता है। वर्तमान में वह चोरगलिया के एक होटल में काम कर रहा था।
पुलिस को आरोपी के रानीखेत और द्वाराहाट क्षेत्रों में भी ठगी की घटनाओं में शामिल होने की जानकारी मिली है। मामले में धारा 411 आईपीसी की बढ़ोतरी करते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
गिरफ्तारी टीम
प्रभारी निरीक्षक प्रकाश सिंह मेहरा, कोतवाली भवाली
उप निरीक्षक आसिफ खान, कोतवाली भवाली
उप निरीक्षक लेखराज कम्बोज, कोतवाली भवाली
कांस्टेबल महेश गिरी, कोतवाली भवाली
कांस्टेबल मलखान सिंह, थाना चोरगलिया
SSP नैनीताल का सख्त संदेश
डॉ. मंजुनाथ टीसी ने कहा कि जनपद नैनीताल में अपराध कर छिपने वालों के लिए कोई जगह नहीं है। पुलिस अपराधियों के विरुद्ध लगातार और प्रभावी कार्रवाई करती रहेगी।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार