(दु:खद) मां की दवा लेकर घर लौट रहे बिंदुखत्ता निवासी युवक की सड़क हादसे में मौत
लालकुआं। मंगलवार को रामपुर रोड पर हुए दर्दनाक सड़क हादसे में बिंदुखत्ता शांतिनगर निवासी 32 वर्षीय युवक जगमोहन सुठा पुत्र बद्रीदत्त की मौत हो गई। हादसे के दौरान उन्हें गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही जान चली गई।
जानकारी के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 11 बजे जगमोहन अपनी मां को अस्पताल से घर छोड़कर वापस लौटे थे। इसके बाद वह दवा लेकर बाइक से घर जा रहे थे, तभी रामपुर रोड पर उनकी बाइक हादसे का शिकार हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिजनों और क्षेत्रवासियों में मातम पसर गया।
जगमोहन की असमय मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। वह अपने पीछे पत्नी और दो छोटे बच्चों को छोड़ गए हैं। वहीं उनकी मां देवकी देवी पहले से ही रीढ़ की हड्डी की चोट के चलते सुशीला तिवारी अस्पताल में भर्ती हैं। परिवार की इस दोहरी मुसीबत ने पूरे इलाके को गमगीन कर दिया है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार