हल्द्वानी–लालकुआं हाईवे में फिर हादसा: रॉन्ग साइड ट्राले से बचने में पलटी स्कॉर्पियो, कई घायल
हल्द्वानी–लालकुआं हाईवे पर एक बार फिर तेज रफ्तार और लापरवाही का खतरनाक नतीजा सामने आया है। गैस प्लांट से बेरीपड़ाव के बीच मंगलवार सुबह एक स्कॉर्पियो वाहन रॉन्ग साइड से आ रहे ट्राले से बचने के प्रयास में अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में वाहन सवार कई लोग घायल हो गए।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, एक भारी ट्राला अचानक गलत दिशा में सामने आ गया। सामने से आ रही स्कॉर्पियो के चालक ने टक्कर से बचने की कोशिश की, लेकिन वाहन संतुलन खो बैठा और सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायलों को तत्काल अस्पताल भिजवाया। पुलिस ने ट्राले की पहचान कर उसके खिलाफ कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
गौरतलब है कि पिछले दो दिनों में इसी हाईवे पर यह दूसरा बड़ा हादसा है। स्थानीय लोगों का आरोप है कि स्टोन क्रशरों से जुड़े ट्रक और ट्राले समय बचाने के लिए लगातार रॉन्ग साइड का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे सड़क पर चलने वाले अन्य वाहन चालकों की जान खतरे में पड़ गई है।
लोगों का कहना है कि कई बार शिकायतों के बावजूद इस मार्ग पर न तो नियमित चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है और न ही नियम तोड़ने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई हो रही है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


उत्तराखंड हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: मां-भाई और गर्भवती भाभी की हत्या के दोषी की फांसी रद्द; मानसिक इलाज के बाद रिहाई के निर्देश
बड़ी खबर! उत्तराखंड की कैबिनेट मंत्री ने पति के खिलाफ दर्ज कराई FIR, प्रताड़ना और हत्या की साजिश के आरोप
आज का राशिफल (16 अक्टूबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल: DM ललित मोहन रयाल के एक साल का रिपोर्ट कार्ड, 31,979 राजस्व वादों का निस्तारण; 34,897 वारिसों के नाम दर्ज
पिथौरागढ़ में नुक्कड़ नाटक से लोगों को किया जागरूक, बैंकिंग योजनाओं से लेकर साइबर ठगी से बचाव तक दी जानकारी