हल्द्वानी आरटीओ में फैंसी नंबरों की नीलामी, ये नंबर बिका सबसे महंगा 7.49 लाख में…

ख़बर शेयर करें 👉

हल्द्वानी। संभागीय परिवहन कार्यालय (आरटीओ) हल्द्वानी में गुरुवार को फैंसी नंबरों की नीलामी हुई। इस दौरान वाहन प्रेमियों ने अपने पसंदीदा नंबर हासिल करने के लिए जमकर बोली लगाई।

UK04AR सीरीज की नीलामी में सबसे अधिक बोली पंजीकरण संख्या UK04AR0001 के लिए लगी, जो 7,49,000 रुपये में नीलाम हुआ। इसके बाद UK04AR0009 को 5,07,000 रुपये में खरीदा गया। वहीं, UK04AR0007 की कीमत 3,31,000 रुपये रही।

नीलामी में अन्य फैंसी नंबर इस प्रकार बिके—

  • UK04AR0003 – ₹1,57,000
  • UK04AR0004 – ₹91,000
  • UK04AR0005 – ₹56,000
  • UK04AR0006 – ₹46,000
  • UK04AR0008 – ₹55,000
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट के चलते कल इस जिले में स्कूल-कॉलेज से लेकर ITI-पॉलीटेक्निक और आंगनबाड़ी तक रहेंगे बंद

संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) हल्द्वानी डॉ. गुरदेव सिंह ने बताया कि नीलामी प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता के साथ सम्पन्न हुई।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad