बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद: सुप्रीम कोर्ट में फिर टली सुनवाई, अब फरवरी 2026 में होगा फैसला!

ख़बर शेयर करें 👉

नई दिल्ली/हल्द्वानी। बहुचर्चित बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामला एक बार फिर टल गया है। सुप्रीम कोर्ट की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध जानकारी के अनुसार अब इस संवेदनशील प्रकरण की संभावित सुनवाई 3 फरवरी 2026 को दर्शाई गई है। इससे पहले यह मामला 16 दिसंबर 2025 को सुनवाई के लिए सूचीबद्ध माना जा रहा था।

गौरतलब है कि 10 दिसंबर 2025 को यह प्रकरण सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए लगा था, लेकिन अदालत में क्रम संख्या 15 के एक अन्य मामले में लंबी बहस के चलते बनभूलपुरा रेलवे भूमि विवाद पर सुनवाई नहीं हो सकी थी। इसके बाद अगली संभावित तारीख 16 दिसंबर बताई गई, जिसे अब आगे बढ़ाकर फरवरी 2026 कर दिया गया है।

यह मामला लंबे समय से न्यायालय में लंबित है और इसे लेकर हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र में असमंजस और तनाव की स्थिति बनी हुई है। इस प्रकरण का सीधा असर हजारों स्थानीय निवासियों, प्रशासनिक तैयारियों और क्षेत्र के भविष्य की योजनाओं पर पड़ रहा है।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में किशोरी से दोस्ती, शादी का भरोसा और फिर दो साल तक दुष्कर्म का आरोप; मेरठ के युवक पर POCSO में केस

सुनवाई की तारीख बार-बार आगे खिसकने से जहां स्थानीय लोगों की चिंता बढ़ती जा रही है, वहीं जिला प्रशासन और अन्य संबंधित पक्ष भी सुप्रीम कोर्ट के अंतिम निर्णय का इंतजार कर रहे हैं। क्षेत्रवासियों को उम्मीद है कि आगामी सुनवाई में मामले पर स्पष्ट दिशा मिलेगी और वर्षों से चली आ रही अनिश्चितता समाप्त होगी।

यह भी पढ़ें 👉  नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश

अब फरवरी 2026 में होने वाली संभावित सुनवाई पर सभी की निगाहें टिकी हैं, जिससे इस संवेदनशील और अहम प्रकरण के भविष्य को लेकर स्थिति स्पष्ट होने की उम्मीद जताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad