लालकुआं-हल्द्वानी हाईवे पर फिर बड़ा हादसा: कार और बाइक की जबरदस्त टक्कर में महिला गंभीर घायल
लालकुआं। राष्ट्रीय राजमार्ग 109 पर लालकुआं से हल्द्वानी के बीच सड़क हादसे लगातार जारी हैं। मंगलवार दोपहर फिर एक बड़ा हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार महिला और पुरुष गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को स्थानीय लोगों ने तुरंत ऑटो से डॉ. सुशीला तिवारी अस्पताल, हल्द्वानी भेजा।
घटना के प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हल्द्वानी दिशा से आ रही कार अचानक सामने आई बाइक से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों सवार सड़क पर जा गिरे और गंभीर रूप से घायल हो गए। महिला की हालत अधिक चिंताजनक बताई जा रही है।
हादसे के बाद बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों का कहना है कि हाईवे पर लगातार हो रहे हादसों पर रोक लगाने के लिए यातायात प्रबंधन और सुरक्षा इंतजामों को और मजबूत किए जाने की जरूरत है।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार