तराई पूर्वी वन प्रभाग की बड़ी कार्रवाई! गौला क्षेत्र में अवैध खनन पर शिकंजा, ट्रैक्टर-ट्रॉली सीज
हल्द्वानी/लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग के अंतर्गत गौला क्षेत्र में वन विभाग ने अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग के निर्देशन में रविवार को उपप्रभागीय वनाधिकारी (गौला) द्वारा गौला रेंज के देवरामपुर खनन गेट क्षेत्र में औचक निरीक्षण और सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।
अभियान के दौरान क्षेत्र में चल रही खनन गतिविधियों और खनिज परिवहन करने वाले वाहनों की गहन जांच की गई। इसी दौरान एक ट्रैक्टर-ट्रॉली संदिग्ध अवस्था में उपखनिज का परिवहन करते हुए पकड़ी गई। जांच के दौरान वाहन चालक वैध दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
दस्तावेज न होने पर ट्रैक्टर पंजीकरण संख्या UK04AR 6122 को विभागीय टीम ने अपनी अभिरक्षा में लेकर डौली रेंज परिसर में सुरक्षित खड़ा करा दिया। वाहन में अवैध रूप से उपखनिज का परिवहन पाए जाने पर उसे सीज करते हुए भारतीय वन अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है।
उपप्रभागीय वनाधिकारी ने मौके पर मौजूद अधिकारियों और कर्मचारियों को निर्देश दिए कि प्रभागीय वनाधिकारी तराई पूर्वी वन प्रभाग हल्द्वानी के निर्देशानुसार समय-समय पर औचक निरीक्षण और सघन चेकिंग अभियान चलाए जाते रहेंगे। उन्होंने स्पष्ट कहा कि क्षेत्र में किसी भी स्थिति में अवैध खनन या अवैध खनिज परिवहन को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
वन विभाग ने यह भी बताया कि अवैध खनन और खनिज परिवहन के खिलाफ लगातार निगरानी रखी जा रही है और ऐसे मामलों में शामिल लोगों के खिलाफ सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
इस निरीक्षण और चेकिंग अभियान के दौरान उपप्रभागीय वनाधिकारी गौला ए.के. जोशी, एसओजी के वन क्षेत्राधिकारी नवीन सिंह रैकवाल, वन दरोगा दिनेश चंद्र पंत, वन दरोगा प्रकाश चंद्र तिवारी, चालक चंदन बेदी समेत अन्य विभागीय वनकर्मी मौजूद रहे।


उत्तराखंड बजट 2026: सीएम पुष्कर सिंह धामी ने पेश किया 1.10 लाख करोड़ का बजट, जानें किसे क्या मिला
उत्तराखंड: यहां भीषण सड़क हादसा; बस, ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत 5 वाहन टकराए, स्कॉर्पियो में लगी आग, महिला की मौत, कई घायल….VIDEO
चारधाम यात्रा 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू; कहां और कैसे करें पंजीकरण, यहां जानें पूरी प्रक्रिया