बनभूलपुरा पर कल सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला: हल्द्वानी में सुरक्षा बढ़ी; इलाके को फिर से जीरो जोन बनाने की तैयारी
हल्द्वानी। बनभूलपुरा रेलवे भूमि अतिक्रमण मामले में बुधवार 10 दिसंबर को सुप्रीम कोर्ट में होने वाली अहम सुनवाई से पहले हल्द्वानी में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। संभावित फैसले को देखते हुए पुलिस-प्रशासन अलर्ट मोड में आ गया है और इलाके में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक पुलिस ने उन लोगों का चिन्हीकरण दोबारा शुरू कर दिया है, जिन पर पहले भी उपद्रव या अवैध गतिविधियों में शामिल होने का संदेह रहा है। साथ ही यह भी साफ कर दिया गया है कि फैसले वाले दिन बनभूलपुरा क्षेत्र को फिर से जीरो जोन बनाया जाएगा। सिर्फ लोकल आईडी दिखाने वालों को ही अंदर आने दिया जाएगा, बाहरी लोगों की एंट्री पूरी तरह बंद रहेगी।
सुरक्षा की तैयारियों को लेकर सोमवार देर शाम एसएसपी नैनीताल डॉ. मंजूनाथ टीसी ने पुलिस बहुद्देशीय भवन में अधिकारियों की बैठक ली। एसएसपी ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि फैसले के दौरान किसी भी स्थिति से निपटने के लिए सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह दुरुस्त रखी जाए। उन्होंने कहा कि पुलिस हर परिस्थिति को संभालने के लिए तैयार है और अतिरिक्त बल भी तैनात रहेगा।

संपादक – उत्तराखण्ड उदय
अपने विचार अथवा अपने क्षेत्र की ख़बरों को प्रसारित कराने हेतु संपर्क करें – मोब०: +91 7500978841


आज का राशिफल (05 सितंबर 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
नैनीताल में भारी बारिश का अलर्ट: कल स्कूल-आंगनबाड़ी केंद्र बंद रखने के आदेश
उत्तराखंड: भारी बारिश का अलर्ट, इस जिले में 5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र बंद
सनसनीखेज खुलासा: देहरादून में बुजुर्ग महिला की हत्या, 12 घंटे के भीतर कातिल गिरफ्तार