बड़ी खबर! अमृत भारत योजना के तहत हल्द्वानी और लालकुआं रेलवे स्टेशनों से हटेगा अतिक्रमण, प्रशासन ने शुरू की कार्रवाई
हल्द्वानी। रेलवे प्रशासन अब अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत हल्द्वानी और लालकुआं रेलवे स्टेशनों को आधुनिक सुविधाओं से लैस करने की दिशा में तेजी से कदम बढ़ा रहा है। इसी क्रम में दोनों स्टेशनों के आसपास रेलवे भूमि पर फैले अतिक्रमण को हटाने की प्रक्रिया तेज कर दी गई है।
हल्द्वानी तहसील में रेलवे, वन विभाग, राजस्व विभाग, नगर निगम और पुलिस प्रशासन की संयुक्त बैठक आयोजित की गई, जिसमें यह निर्णय लिया गया कि अतिक्रमण की पहचान कर उन्हें जल्द हटाया जाएगा। बैठक के बाद संयुक्त टीम ने हल्द्वानी और लालकुआं स्टेशनों का स्थलीय निरीक्षण किया और अतिक्रमण चिन्हित करने की प्रक्रिया शुरू कर दी।
प्रशासन द्वारा बताया गया कि सर्वे के आधार पर समेकित रिपोर्ट तैयार कर उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी, जिसके बाद अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू होगी। साथ ही अतिक्रमणकारियों को पहले नोटिस जारी किया जाएगा ताकि कोई विवाद न उत्पन्न हो।
रेल मंत्रालय की अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत रेलवे स्टेशनों का मास्टर प्लान तैयार किया जा रहा है, जिसमें स्टेशन परिसर का सौंदर्यीकरण, यात्री सुविधाओं का विस्तार, प्लेटफार्म ऊंचाईकरण, बेहतर पार्किंग और सर्कुलेटिंग एरिया जैसे बिंदु शामिल हैं।
इस बैठक में अपर जिलाधिकारी विवेक राय, उप जिलाधिकारी राहुल शाह, नगर आयुक्त ऋचा सिंह सहित सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


बीज मंत्र के जप से दूर होते हैं सभी दुख: मनोज कृष्ण जोशी
आज का राशिफल (08 फरवरी 2026): जानिए; क्या कहते हैं आज आपके भाग्य के सितारे…!
खौड़ में ग्रामोत्थान शिविर: मंत्री जोराराम कुमावत बोले— गांव के विकास में धन की कमी नहीं आने दूंगा
श्रीमद देवी भागवत महाज्ञान यज्ञ के दूसरे दिन भक्तिरस में डूबा बिंदुखत्ता, माँ भगवती को बताया प्रेम का सागर